होम / रेसपीज़ / Coca cola bottle cake

Photo of Coca cola bottle cake by Anjali Valecha at BetterButter
2409
10
0.0(3)
0

Coca cola bottle cake

Jan-04-2018
Anjali Valecha
45 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • बेकिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. चॉकलेट केक बनाने के लिए
  2. १ १/२ कप मैदा
  3. १/२ कप कोको पाउडर
  4. १ कप पिसी हुई चीनी
  5. १/२ कप तेल
  6. १ कप छाछ
  7. १ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  8. १/२ छोटा चम्मच नमक
  9. १ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  10. आइसिंग के लिए
  11. २ कप हेवी व्हिप्पिंग क्रीम
  12. १/४ कप आइसिंग शुगर
  13. बॉटल बनाने के लिए
  14. १ लीटर ख़ाली कोक बॉटल
  15. ५०० ग्राम डार्क चॉकलेट

निर्देश

  1. सबसे पहले चॉकलेट केक बना लें।
  2. मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और कोको पाउडर छान कर रख लें।
  3. तेल, छाछ और वनीला इसैंस अच्छे से मिला लें।
  4. छना हुआ मैदा गीले पदार्थ में डालकर अच्छे से मिला लें।
  5. सारा मिश्रण एक पार्चमैंट पेपर लगे हुए केक टिन में डाल लें।
  6. १८० डिग्री सेल्सियस पर ३५-४० मिनट तक बेक कर लें।
  7. चॉकलेट बॉटल बनाने के लिए कोक बॉटल को चाक़ू की सहायता से बीच में से दो भाग में काट लें।
  8. चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में पिघला लें।
  9. पिघली हुई चॉकलेट को बॉटल के दोनों भाग में डालकर फैला लें।
  10. फ्रीजर में चॉकलेट जमने तक रख दें।
  11. इसी तरह चॉकलेट की एक और परत लगा लें और फिर फ्रीजर में रख दें।
  12. व्हिप्पिंग क्रीम में आइसिंग शुगर डाल कर थोड़ा सख़्त होने तक फेंट लें।
  13. चॉकलेट बॉटल में जमने के बाद चाक़ू की सहायता से बॉटल का बाहरी प्लास्टिक परत काट कर हटा लें।
  14. चॉकलेट अब बॉटल का आकार ले चुका है।
  15. केक ठंडा होने पर उसे बॉटल के समान गोलाकार हिस्सों में काट लें।
  16. बॉटल के एक भाग में केक की एक परत लगा लें।
  17. इसके ऊपर व्हिप्पिंग क्रीम की एक परत लगा लें।
  18. इसी तरह परत लगाकर बॉटल के दोनों भाग भर लें।
  19. बॉटल के दोनों भाग को पिघली हुई चॉकलेट लगा कर जोड़ लें।
  20. ऊपर से चॉकलेट से लेबल लगा लें और ढक्कन भी लगा लें।
  21. कोका बॉटल केक तैयार है, फ्रिज में ठंडा करने रख दें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anjali Valecha
Jan-10-2018
Anjali Valecha   Jan-10-2018

Thank you Solanki minaxi..

Mani Kaur
Jan-10-2018
Mani Kaur   Jan-10-2018

Would love to see a final image of this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर