होम / रेसपीज़ / Mungfali bhari kachori

Photo of Mungfali bhari kachori by Neelima Rani at BetterButter
1291
8
0.0(1)
0

Mungfali bhari kachori

Jan-07-2018
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • नवरात्री
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. उबले आलू - ३.
  2. भुनी और पिसी मुंगफली - २ बड़े चम्मच।
  3. सिंगाड़े का आटा - २ बड़े चम्मच।
  4. बारीक कटी हरी मिर्च - २.
  5. बारीक कटा हरा धनिया - १ बड़ा चम्मच।
  6. जीरा - १ चम्मच।
  7. सेंधा नमक - स्वादानुसार।
  8. तेल - तलने के लिए।

निर्देश

  1. आलू को छील कर कस ले।
  2. फिर इसमें १/२ हरा धनिया, जीरा, सिंगाड़े का आटा और सेंधा नमक डालकर गूंथ लें।
  3. पिसी मुंगफली मे सेंधा नमक, १/२ हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर भरावन तैयार करें।
  4. अब हाथों पर तेल लगाकर, आलू वाले मिश्रण से पेड़ा बना कर हाथ पर फैला ले।
  5. बीच में १ चम्मच मुंगफली का भरावन रखें और अच्छे से बंद कर दे। इसी तरह सारी कचौड़ी बना ले।
  6. गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तले।
  7. गरमागरम कचौड़ी हरे धनिया की चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Reema Garg
Jan-15-2018
Reema Garg   Jan-15-2018

Nice one.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर