होम / रेसपीज़ / Wheat flour buttet naan

Photo of Wheat flour buttet naan by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
2807
12
0.0(1)
0

Wheat flour buttet naan

Jan-17-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
7 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Wheat flour buttet naan रेसपी के बारे में

हेल्थी व टेस्टी

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. १ कप गेहू का आटा
  2. २ चम्मच दही
  3. १ चुटकी बेकिंग सोडा
  4. १/२ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  5. १/२ चम्मच पिसी चीनी
  6. नमक स्वादानुसार
  7. १ चम्मच तेल
  8. १/२ कप बारीक कटा हरा धनिया(ऑप्शनल)
  9. पानी आवश्यकता नुसार
  10. अन्य सामग्री
  11. २ चम्मच पिघला हुआ बटर

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में आटा, बेकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर,चीनी व नमक मिला कर मिक्स कर ले।
  2. अब दही,तेल,धनिया डाल दे।
  3. अब धीरे धीरे पानी डाल कर नरम आटा गूंध ले।
  4. आटे को ढक कर ३० मिनट एक किनारे रख दे।
  5. ३० मिनट बाद आटे को हल्का सा मसल कर नींबू समान लोई तोड ले।
  6. एक लोई उठा कर सूखे आटे में लपेट कर रोटी से थोड़ी मोटी बेल लें।
  7. अब नान की एक साइड पानी लगा ले।
  8. पानी वाले हिस्से को तवे पर रख कर तेज आंच पे सेके।
  9. अब तवे को उल्टा कर के नान को १ मिनट सेक ले।
  10. नान सिक जाने पर १/२ चम्मच बटर लगा ले।
  11. सारी नान इसी प्रकार तैयार कर ले।
  12. गरमा गरम नान को सब्जी या ग्रेवी के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Payal Singh
Jan-22-2018
Payal Singh   Jan-22-2018

Mai ise zarur try karungi.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर