Photo of Rasamalai by Neelima Rani at BetterButter
442
7
0.0(1)
0

Rasamalai

Jan-26-2018
Neelima Rani
60 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • उबलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. टिकिया बनाने के लिए
  2. दूध - १ लीटर
  3. चीनी - १ कप
  4. पानी - ३ कप
  5. नींबू का रस - १ बड़ा चम्मच
  6. मलाई के लिए
  7. दूध - १ लीटर
  8. चीनी - स्वादानुसार।
  9. बारीक कटे पिस्ता, बादाम - १ बड़ा चम्मच।
  10. केसर के धागे - ७-८.
  11. इलायची पाउडर - १/२ चम्मच।

निर्देश

  1. टिकिया के लिए दूध गरम करें, जब उबाल आ जाए तो नींबू का रस डाल कर छेना बना ले।
  2. अब इस छेने को मलमल के कपड़ें से छान लें, ठंडे पानी से छेना को धो ले, जिससे नींबू की खटास निकल जाए।
  3. छेना को कपड़े सहित कहीं लटका दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए।
  4. १५ मिनट बाद छेने को एक प्लेट मे निकाले और हाथों से मसल कर उसे चिकना करें।
  5. चीनी और पानी को मिला कर पकने रखें।
  6. छेना से छोटी छोटी टिकिया बना ले।
  7. चाशनी में उबाल आते ही सारी टिकिया उसमें डाल दें, आंच तेज रखें।
  8. छेना टिकिया फूल कर बड़ी हो जायेगी, उसके बाद ५ मिनट और पकाएं, फिर ठंडा करें।
  9. अब मलाई के लिए दूध गरम करें, जब उबाल आ जाए तो १ बड़ा चम्मच दूध एक कटोरी में निकाले और केसर के धागे भिगो दें।
  10. दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब दूध १/२ रह जाए तो उसमे चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला लें।
  11. २ मिनट बाद नीचे उतारकर ठंडा कर लें।
  12. जब दोनों अच्छे से ठंडे हो जाए, तो टिकियों को हल्का सा दबा कर रस निकाले और गाढ़े किए दूध में डाले, इसी तरह सारी टिकिया दूध में डाले।
  13. तैयार रसमलाई को फ्रिज में रख कर ठंडा करें।
  14. कटे पिस्ता, बादाम से सजा कर ठंडी ठंडी रसमलाई परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manju Gupta
Jan-29-2018
Manju Gupta   Jan-29-2018

A sweet dish to end up your meal.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर