होम / रेसपीज़ / Matar aur nariyal ki barfi

Photo of Matar aur nariyal ki barfi by Honey Lalwani at BetterButter
974
6
0.0(1)
0

Matar aur nariyal ki barfi

Feb-03-2018
Honey Lalwani
2 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मटर 2 कप
  2. घी 2 बड़ा चम्मच
  3. चीनी 1/2 कप
  4. 1/4 कप पानी
  5. नारीयल का बुरा 1/2 कप
  6. मिल्क पाउडर 1/2 कप
  7. इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
  8. सूखे मेवे इच्छानुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले मटर को पीस ले।
  2. अब एक कड़ाही में घी गरम करे।
  3. मटर का पेस्ट डाले और हल्का भूरा होने तक और खुशबू आने तक भूने।
  4. इसी बीच एक पैन में चीनी और 1/4 कप पानी डालकर चाशनी बनाने रखे।
  5. जब मटर का पेस्ट अच्छे से भून जाए तब चासनी डाले और लगातार चलाते हुए अच्छे से भुने।
  6. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब मिल्क पाउडर मिलाये और 1 मिनट और भुने।
  7. अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर और नारियल का बुरा मिलाये और 2 मिनट भुने।
  8. तैयार मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में निकाले और अच्छे से एकसार फैलाये।
  9. सूखे मेवे की कतरन और नारियल का बुरा छिड़के।
  10. 1 घंटे के लिए सेट होने रखे।
  11. ठंडा हो जाने पर मनचाहे टुकड़ो में काटकर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Feb-08-2018
Hema Mallik   Feb-08-2018

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर