होम / रेसपीज़ / Palak chilla rolls gulabi aur safed raite ke sath

Photo of Palak chilla rolls gulabi aur safed raite ke sath by Parul Jain at BetterButter
863
5
0.0(1)
0

Palak chilla rolls gulabi aur safed raite ke sath

Feb-03-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • पैन फ्राई
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बेसन - १ कप
  2. पालक का पेस्ट - १/२ कप
  3. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  4. धनिया पाउडर - १ चम्मच
  5. जीरा पाउडर - १/२ चम्मच
  6. कसा पनीर - ५० ग्राम
  7. चाट मसाला
  8. बारीक कटी प्याज टमाटर व शिमला मिर्च
  9. कसी गाजर व चुकंदर
  10. सेकने के लिए ऑलिव ऑइल
  11. गुलाबी रायते के लिए -
  12. गाढ़ा दही - १ कटोरी
  13. कसी चकुंदर - २ चम्मच
  14. तेल - कुछ बूंदें
  15. राई- १/४ चम्मच
  16. नमक व काला नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. सर्वप्रथम पालक को उबालें और मिक्सी में पीस लें
  2. अब बेसन में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। और इसमें पालक का पेस्ट मिलाएं।
  3. फेंटकर एक चीले जैसा घोल बना लें।
  4. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर मिलाएं।
  5. आवश्यक सामग्री - सभी सब्जियों को बारीक काट लें और कसे पनीर में हल्का सा नमक मिलाएं।
  6. तवे पर तेल लगाएं।
  7. अब कलछी से घोल तवे पर फैलाएं।
  8. अब चारों तरफ तेल डाले और दोनों तरफ से सेंक लें।
  9. अब चीले को तवे से उतार कर उस पर पनीर, कटी सब्जियां , कसी चकुंदर व गाजर की लेयर लगाएं।
  10. अब इस पर चाट मसाला छिड़के।
  11. झटपट रोल कर लें।
  12. अब इसके १ , १ इंच के टुकड़े काट लें।
  13. गुलाबी रायता बनाने के लिए गाढ़ी दही में कसी चुकंदर मिलाएं और नमक स्वादानुसार मिलाएं। तेल में राई चटकाए और रायते में मिला लें।
  14. गुलाबी रायता तैयार है। रोल्स को प्लेट में सजाकर सफेद व गुलाबी रायते के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Feb-08-2018
Hema Mallik   Feb-08-2018

Looks great!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर