होम / रेसपीज़ / Red Velvet Cake ( Eggless )

Photo of Red Velvet Cake ( Eggless ) by Neelam Barot at BetterButter
1255
2
0.0(1)
0

Red Velvet Cake ( Eggless )

Feb-21-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बेसिक रेसिपी
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैदा १ & १/४ कप
  2. कॉर्न फ्लोर २ बड़े चम्मच
  3. पिसी हुई चीनी १ कप
  4. बेकिंग पाउडर १ छोटी चम्मच
  5. कोको पाउडर २ बड़े चम्मच
  6. नमक चुटकी भर
  7. दूध ३/४ कप हल्का सा गर्म
  8. विनेगर १/२ छोटी चम्मच
  9. गर्म पानी १/४ कप
  10. तेल १/२ कप
  11. वनीला ऐसेंसे १ छोटी चम्मच
  12. लाल रंग खाने का (प्रवाही) १ बड़ा चम्मच
  13. इनो १ पेकेट
  14. विनेगर १ छोटी चम्मच
  15. चोकोलेट गनाच के लिए :-
  16. वाइट चोकोलेट १५० ग्राम कदूकस की हुई
  17. फ्रेश क्रीम ५० ग्राम
  18. पिंक चोकोलेट (स्नो फ़्लैक्स के लिए)
  19. जेम्स सजाने के लिए

निर्देश

  1. एक बाउल में ३/४ कप हल्का सा गर्म दूध डाले।
  2. उसमे १/२ छोटी चम्मच विनेगर डालकर मिला के एकओर राख दे।
  3. एक बड़े से बाउल में १ और १/४ कप मैदा डाले, २ बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर डाले।
  4. १ कप पिसी हुई चीनी और २ बड़े चम्मच कोको पाउडर डालें।
  5. अब १ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालें।
  6. अब इस मिश्रन को अच्छे से मिला ले।
  7. इसे एक तरफ रख दे।
  8. अब एक दूसरे बाउल में तैयार किया हुआ दूध का मिश्रन और ३/४ कप गर्म पानी डाले
  9. १/२ कप तेल डालें।
  10. १ छोटी चम्मच वनीला ऐसेंसे डालें।
  11. १ बड़ा चम्मच खाने का प्रवाही लाल रंग डाले।
  12. अब इस मिश्रन को अच्छे से मिला ले।
  13. अब प्रवाही मिश्रन को थोड़ा थोड़ा कर सूखे मिश्रन में डाले।
  14. इसे मिला लें।
  15. बाकी का मिश्रण भी डाले।
  16. अब इसे मिला ले।
  17. केक बनाने का मिश्रन अब तैयार है।
  18. केक बना ने के बरतन को तेल से चिकना करके फिर हल्का सा मैदा छिड़क दें और एक बड़ी कड़ाई में नमक डालकर गर्म होने दे।
  19. जब नमक गर्म हो जाए तब केक के मिश्रन में १ छोटी चम्मच विनेगर डाले फिर १ पैकेट इनो डालें ।
  20. अब इसे फटाफट से अच्छेसे मिक्स करले।
  21. केक बनाने के बरतन में मिश्रन डाले।
  22. इसे थोड़ा थपथपा ले ताकी हवा निकल जाए।
  23. अब इसे पेहले से ही गर्म की हुई कड़ाई में रख दे।
  24. कड़ाई को ढक कर रख दे और केक को ३०-३५ मिनिट तक पकने दे।
  25. अब केक को टूथपिक डालकर चेक करले। केक तैयार है इसे ठंडा होने दे फिर बरतन से निकल ले।
  26. चोकोलेट गनाच के लिए एक बरतन में ५० मिली फ्रेश क्रीम को गर्म करें।
  27. जब गर्म होकर उबाल आने लगे तब इसे कदूकस की हुई १५० ग्राम वाइट चोकोलेट में डाले।
  28. इसे अच्छे से मिला ले फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
  29. ठंडा होने के बाद फिर आइसिंग करने के लिए इस्तेमाल करें।
  30. चोकोलेट गनाच को पाइपिंग बैग में भरे ओर केक की किनार बनाले।
  31. अब केक के बीच मे गनाच से आइसिंग करले।
  32. ऊपर से पिंक चोकोलेट को कद्दूकस करके डाले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Feb-23-2018
Shelly Sharma   Feb-23-2018

Looks great!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर