होम / रेसपीज़ / दिल के आकार वाले शाही कबाब

Photo of Heart shape shahi kabab by Parul Jain at BetterButter
2039
10
0.0(0)
0

दिल के आकार वाले शाही कबाब

Feb-25-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दिल के आकार वाले शाही कबाब रेसपी के बारे में

ये बहुत ही मजेदार व साथ ही साथ पौष्टिक रेसिपी है। इसमें कबाब बनाने में आलू चकुंदर व मेवा का प्रयोग किया गया है। वेलनटाइनस स्पेशल किटी में बनाकर आप अपनी सहेलियों का दिल जीत सकती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. उबले आलू - ५
  2. चकुंदर - १
  3. ब्रेड स्लाइस - ४
  4. अरारोट - ४ चम्मच
  5. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  6. सौंफ धनिया पाउडर - १ चम्मच
  7. चाट मसाला - १ चम्मच
  8. नमक स्वादानुसार
  9. नींबू का रस - २ चम्मच
  10. बारीक कटे बादाम , काजू , अखरोट व किशमिश - ४ चम्मच
  11. खसखस - ४ चम्मच
  12. तेल - शैलो फ्राइ के लिए
  13. टूथपिक

निर्देश

  1. सर्वप्रथम उबले आलू को कस लें।
  2. चकुंदर को टुकड़ों में काट कर थोड़े से पानी के साथ उबाल लें। व मिक्सी में पीस लें।
  3. चकुंदर उबालने में निकले पानी में ब्रेड स्लाइस के सफेद हिस्से तोड़ कर भिगो दें।
  4. भिगो कर मिक्सी में पीस लें।
  5. अब कसा आलू , चकुंदर का पेस्ट, पिसी ब्रेड , अरारोट को मिक्स करें। सभी मसाले स्वादानुसार मिलाएं। नमक व नींबू का रस मिलाएं।
  6. अब अच्छे से मिक्स करें और इसमें बारीक कटी मेवा मिलाएं
  7. अब अच्छे से मिक्स करें और दिल के आकार वाले बिस्किट कटर की सहायता से दिल के आकार वाले कबाब बनाएं
  8. अब एक प्लेट में खसखस के दाने डालें। और सभी कबाब को खसखस से कोट कर लें।
  9. अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें , और मध्यम आंच पर कबाब सुनहरे होने तक सेंक लें।
  10. अब परोसते समय दिल के आकार वाले कबाब में टूथपिक लगाएं और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर