होम / रेसपीज़ / पाव भाजी मसाला टोस्ट

Photo of Pav bhaji masala toast by Parul Jain at BetterButter
1016
3
0.0(0)
0

पाव भाजी मसाला टोस्ट

Feb-26-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पाव भाजी मसाला टोस्ट रेसपी के बारे में

ये एक मजेदार रेसिपी हैं , किट्टी पार्टी में अगर आप बनायेगी तो सबकी वाहवाही पायेगीं।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • उबलना
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. ब्रेड स्लाइस - १०
  2. उबले आलू - ५
  3. बारीक कटी प्याज - २
  4. बारीक कटे टमाटर - ३
  5. बारीक कटी स्प्रिंग अनियन का हरा हिस्सा - १ कटोरी
  6. तेल भाजी के लिए - २ चम्मच
  7. हींग - १ चुटकी
  8. राइ - १ चम्मच
  9. पाव भाजी मसाला - २ चम्मच
  10. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  11. हल्दी पाउडर - १/२ चम्मच
  12. नींबू का रस - स्वादानुसार
  13. नमक स्वादानुसार
  14. चीज़ स्लाइस ५
  15. तेल चुपड़ने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम उबले आलू को मैश कर लें।
  2. प्याज टमाटर व हरे प्याज के हरे हिस्से को बारीक काट लें।
  3. अब एक पैन में २ चम्मच तेल डाल कर हींग व राई चटकाए।
  4. प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूने।
  5. अब इसमें टमाटर व हरा प्याज डालकर भूने।
  6. अब इसमें स्वादानुसार सभी मसाले डालें।
  7. २ कप पानी डालकर पकाएं ।
  8. जब पानी आधा रह जाए तो इसमें उबला मैश आलू व नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  9. अब इसका पूरा पानी सूख जाने पर पकाएं , फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  10. अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  11. अब इसको प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर लगाएं।
  12. चीज़ स्लाइस की पतली पतली पट्टियां काट लें , और पिक्चर के अनुसार ब्रेड पर लगाएं।
  13. अब एक तेल लगी बेकिंग ट्रे पर ब्रेड स्लाइस सैट करे। प्रत्येक स्लाइस के उपर थोड़ा थोड़ा तेल डाले।
  14. प्रीहिटिड अवन में १८० डिग्री पर ५ मिनट के लिए बेक करें।
  15. आपका पाव भाजी मसाला टोस्ट तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर