होम / रेसपीज़ / Nutty Silky Chocolaty Sukhdi Tart

Photo of Nutty Silky Chocolaty Sukhdi Tart by Neelam Barot at BetterButter
581
10
0.0(1)
0

Nutty Silky Chocolaty Sukhdi Tart

Mar-05-2018
Neelam Barot
5 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • फ्यूज़न
  • शैलो फ्राई
  • भूनना
  • जमाना (ठंडा)
  • माइक्रोवेव
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मेवे को कैरेमल करने के लिए सामग्री :-
  2. बादाम 20
  3. अखरोट 4
  4. शहद 2 बड़े चम्मच
  5. घी 1 छोटी चम्मच
  6. नमक चुटकी भर
  7. क्रीमी सिल्की चॉकलेटी सॉस के लिए सामग्री :-
  8. डार्क चॉकलेट 150 ग्राम
  9. दूध 4-5 बड़े चम्मच
  10. शहद 3 बड़े चम्मच
  11. सुखडी के लिए :-
  12. गेहूँ का आटा 4 बड़े चम्मच
  13. गुड़ 2 बड़े चम्मच
  14. घी 2 बड़े चम्मच
  15. दूध 2 बड़े चम्मच

निर्देश

  1. कड़ाई में घी गर्म करें उसमे बादाम और अखरोट डालकर भून लें।
  2. 3 से 4 मिनिट भूने फिर शहद डाल कर फिर से 2 से 3 मिनिट भूने।
  3. एक बाउल में निकाल ले फिर उसमे नमक छिडक कर एक ओैर रखदे।
  4. कड़ाई को फिर से गर्म करें उसमे घी डाले।
  5. अब उसमे आटा डालकर सुनहरा सा भून लें।
  6. अब उसमे गुड़ डाले और अच्छे से मिक्स करें बिना छोड़े।
  7. इसमें दूध डाले और 6 से 7 मिनिट चलाते रहे।
  8. कुछ देर बाद जब दूध पूरा मिक्स हो जाए और मिश्रण गाढा हो जाएगा।
  9. इसे 5 मिनिट ओैर चलाए फिर इस मिश्रण को पाई टार्ट के साँचे में डाल के सेट कर लें ।
  10. साँचे में सुखडी के मिश्रण को अच्छे से सेट करके ठंडा होने दे।
  11. चॉकलेट सॉस के लिए माइक्रोवेव बाउल में डार्क चॉकलेट, और मिल्क को माइक्रो करे।
  12. 1 मिनट बाद उनमे शहद डाले और अच्छे से मिक्स करें।
  13. फिर से 1 मिनिट के लिए माइक्रो करे फिर निकाल के मिक्स करें।
  14. चॉकलेटी सिल्की सॉस तैयार है।
  15. अब सुखडी टार्ट में चॉकलेटी सिल्की सॉस डाले।
  16. ऊपर से उसपे कैरेमल किए हुए बादाम और अखरोट डाले।
  17. फिर 1 घंटे इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखे।
  18. नटी सिल्की चॉकलेटी सुखडी टार्ट तैयार हैं , उसे फ्रिज से निकाल कर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Mar-07-2018
Hema Mallik   Mar-07-2018

Bahut hi badhiya.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर