होम / रेसपीज़ / Paneer chilli stafd garlic bred

Photo of Paneer chilli stafd garlic bred by Neelam Barot at BetterButter
610
2
0.0(1)
0

Paneer chilli stafd garlic bred

Mar-15-2018
Neelam Barot
70 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • नाश्ता और ब्रंच
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 3

  1. गार्लिक ब्रेड के लिए सामग्री :-
  2. मैदा 1 &1/2 कप
  3. दूध 1&1/2 कप गुनगुना
  4. ड्राई यीस्ट 1 छोटी चम्मच
  5. तेल 2 बड़े चम्मच
  6. नमक 1/4 छोटी चम्मच
  7. चीनी 1 छोटी चम्मच
  8. बारीक कटी लहसुन की कलिया 7-8
  9. बारीक कटा धनिया 2 बड़े चम्मच
  10. तेल 1 छोटी चम्मच ( आटे को लगाने के लिए)
  11. मक्खन 4 बड़े चम्मच
  12. बारीक कटा हरा लहसुन 2 बड़े चम्मच
  13. बारीक कटा धनिया 1 बड़ी चम्मच
  14. चीज़ 100 ग्राम
  15. पनीर चिल्ली के लिए सामग्री :-
  16. पनीर 100 ग्राम छोटा कटा हुआ
  17. तेल2 बड़े चम्मच
  18. मैदा 1 बड़ी चम्मच
  19. प्याज 1 कटा हुआ
  20. बारीक कटा हुआहरा प्याज़ 2 बड़े चम्मच
  21. लहसुन की कलिया 3 -4 बारीक कटी हुई
  22. शिमला मिर्च 2 कप कटी हुई (लाल, हरी, पीली )
  23. रेड चिली सॉस 1 बड़ा चम्मच
  24. ग्रीन चिली सॉस 1 बड़ा चम्मच
  25. सोया सॉस 1 छोटी चम्मच
  26. पनीर चिल्ली मिक्स मसाला 2 बड़ा चम्मच (2 कप पानी मे मिक्स)
  27. धनिया पत्ती कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. 1 & 1/2 कप गुनगुना दूध ले उसमे 1 छोटी चम्मच ड्राई यीस्ट और 1 छोटी चम्मच चीनी डाले।
  2. इसे मिक्स करें और ढक कर गर्म जगह पर रख दे 10 मिनिट के लिए।
  3. अब परात में 1 &1/2 कप मैदा, 2 बडे चम्मच तेल ले।
  4. 1/4 छोटी चम्मच नमक, 7 -8 कलिया बारीक कटी हुई लहसुन,2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया डाले।
  5. मिक्स करें।
  6. अब यीस्ट वाला दूध डाले।
  7. थोड़ा थोड़ा करके सारा दूध डाल के नरम आटा लगाले।
  8. आटे को तेल लगाकर ढक कर गर्म जगह पर रख दे करीब 1 घंटे के लिए।
  9. अब पनीर चिल्ली के लिए :-100 ग्राम पनीर को छोटा काट लें उसपर 1 बड़े चम्मच मैदा छिड़के और अच्छे से मिला लें।
  10. कड़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें फिर पनीर डाले।
  11. पनीर को सुनहरा होने तक भूने।
  12. अब उसी कड़ाई में 1 कटा हुआ प्याज, 3 -4 कलिया कटा हुआ लहसुन और 1 बड़ा चम्मच हरा प्याज डाले।
  13. कटी हुई शिमला मिर्च डालें 2 कप।
  14. पनीर चिल्ली मिक्स को 2 कप पानी मे मिला के डाले फिर 1 बड़ा चम्मच रेड चिल्ली सॉस, 1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस डाले।
  15. 1 छोटी चम्मच सोया सॉस डाले।अब इसे 7 से 8 मिनिट पकाए।
  16. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब पनीर डालकर मिला ले।
  17. 1 बड़ा चम्मच धनिया डाले फिर आँच से उतार कर ठंडा होने दे।
  18. 1 घंटे बाद आटा फूल के दुगना हो चुका होगा इसे हल्का सा तेल लगा के निकाल ले।
  19. आटे में हाथ से पंच मारे ओर हवा निकाल दे।
  20. अब इसके दो भाग करले।
  21. अब हल्का सा आटा लगाके हाथ से रोटी को थेप ले।
  22. अब रोटी पे मक्खन और लहसुन का मिश्रन लगाए।
  23. कदूकस किया हुआ चीज़ रखे।
  24. अब पनीर चिल्ली रखे।
  25. रोटी की किनार पे पानी लगाए।
  26. अब ध्यान से किनार को चिपका ले।
  27. ऊपर हल्केसे चाकू से कट लगाए।
  28. ऊपर मक्खन लहसुन का मिश्रन लगाए।
  29. इसे प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री पर 25 से 30 मिनिट चलाए।
  30. बीच मे एकबार निकाल कर ब्रश से दूध लगाए।
  31. फिर से बेक करे।
  32. पनीर चिल्ली स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Seema Sharma
Mar-19-2018
Seema Sharma   Mar-19-2018

It seems to be so yummyy...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर