Photo of Cake Sandwich by Neelam Barot at BetterButter
1757
7
0.0(1)
0

Cake Sandwich

Mar-21-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • मिठाई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. श्रीखंड मिश्रन के लिए :-
  2. गाढ़ी दही 1 कप
  3. पनीर मसला हुवा 1/2 कप
  4. दूध का पाउडर 2 बड़े चम्मच
  5. आइसिंग शुगर 1/2 कप
  6. इलाइची 4
  7. गुलाब के फूल 4
  8. केक के लिए :-
  9. मैदा 1 कप
  10. कॉर्न फ्लौर 2 बड़े चम्मच
  11. पीसी हुई चीनी 1 कप
  12. बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच
  13. तेल 1 कप
  14. दूध 1/2 कप
  15. दही 1/2 कप
  16. विनेगर 1 छोटी चम्मच
  17. वनीला ऐसेंस 1 छोटी चम्मच
  18. इनो 1 पैकेट
  19. खाने का लाल रंग 1/2 छोटी चम्मच ( प्रवाही )
  20. चोकोलेट सजाने के लिए

निर्देश

  1. 1 कप गाढ़ी दही ले उसमे 1/2 कप मसला हुवा पनीर, 2 बड़े चम्मच दूध का पाउडर और 1/2 कप आइसिंग शुगर डाले।
  2. इसे अच्छे से मिला ले।
  3. मिश्रन को छलनी में छान लें।
  4. इसमें 4 कूटी हुई इलाइची और 4 गुलाब की कटी हुई पत्तियां डाले।
  5. अच्छेसे मिला के फ़्रीज में रख दें।
  6. अब केक के लिए 1 कप मैदा और 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर ले।
  7. 1 कप पीसी हुई चीनी और 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर डालें।
  8. मिश्रन को छान लें।
  9. केक का सूखा मिश्रन तैयार है।
  10. अब एक दूसरे बाउल में 1 कप तेल और 1/2 कप दूध ले।
  11. 1/2 कप दही, 1 छोटी चम्मच वनीला ऐसेंस डाले।
  12. इसे मिलाए।
  13. अब इस मिश्रन में थोड़ा थोड़ा करके सूखा मिश्रन डाले फिर मिला ले।
  14. सारा मिश्रन डाल के बिना गांठ वाला केक का धोल बनाले।
  15. केक बनाने का घोल तैयार है।
  16. अब 1 छोटी चम्मच विनेगर डाले साथ ही इनो का एक पैकेट डाले।
  17. मिश्रन को फटाफट से मिला लें।
  18. 1/2 छोटी चम्मच खाने का लाल रंग डालकर मिला ले।
  19. अब केक टिन को तेल लगाके चिकना करले फिर उपरा मैदा छिडक ले। उसमे 4-5 बड़े चम्मच केक बनाने का घोल डाले।
  20. इसे गर्म करके रखी हुई कड़ाई में पकाए, करीब 20 मिनिट फिर तीन ठंडा होने दे और केक निकाल ले।
  21. केक को निकाल के उसमे कट लगाले।
  22. केक सैंडविच बनाने के लिए तैयार है।
  23. अब केक पर बनाया हुआ दही पनीर का मीठा मिश्रन लगाए।
  24. ऊपर केक का दूसरा टुकड़ा रखे।एक के बाद एक करके 4 टुकड़े रखे बीच मे मिश्रन लगाते रहे।
  25. ऊपर से चोकोलेट को कद्दूकस करके डाले।
  26. केक सैंडविच बनके तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anita Gupta
Mar-29-2018
Anita Gupta   Mar-29-2018

the icing looks tooooo lovely. will try this for sure

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर