होम / रेसपीज़ / इमरती

Photo of imarati by Kalpana Parmar at BetterButter
2207
7
0.0(0)
0

इमरती

Apr-07-2018
Kalpana Parmar
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

इमरती रेसपी के बारे में

इमरती लख़नव की शान हे जो उड़द दाल से बनाई जाती हेैं, कुरकुरी और गर्मागर्म इमरती का स्वाद बहुत अचछा लगता हे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दिवाली
  • उत्तर प्रदेश
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. उड़द की दाल 2 कप
  2. 1 बड़ी चमच्च कॉर्नफ्लोर
  3. केसरिया रंग – 3 या 4 बूंद
  4. तेल या घी – तलने के लिए
  5. गोल छेद वाले मोटे कपड़े का रुमाल या पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल
  6. चाशनी बनाने की सामग्री
  7. चीनी – 3 कप
  8. पानी – 1 1/2 कप
  9. इलायची पाउडर – चुटकी भर
  10. केसर 6 तार

निर्देश

  1. 1. उड़द दाल को 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। –भीगी हुई दाल को पानी से निकाल कर मिक्सी में पीस कर इसका महीन पेस्ट तैयार कर लें।
  2. 2. पिसी हुई उड़द दाल में कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरहसे फेंट लें। जिससे दाल गाढ़ी और हल्की हो जाएगी।
  3. 3. अब इसमें थोड़ा सा केसरिया रंग मिलाकर और फेंटे। इमरती बनाने का पेस्ट तैयार है।
  4. 4. इमरती बनाने से पहले इमरती के लिए चाशनी बना लें। इसके लिए एक तार की चाशनी की ज़रूरत होती है।
  5. 5. गैस चूल्हा जलाकर इस पर कढ़ाही को चढ़ाएं इसमें चीनी और पानी को डालकर कड़ाई में मध्यम आंच गरम करें। – चाशनी को 5 से 10 मिनट पकाकर 1 तार की चाशनी बना ले. इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
  6. 6. इमरती बनाने के लिए
  7. 7. गैस चूल्हा जलाएं और उस पर समतल कढ़ाही को रखें। – इमरती तलने के लिए इसमें तेल या घी डालकर उसे गरम कर लें।
  8. 7. अब उस गोल छेद वाले रुमाल में थोड़ा इमरती का पेस्ट ले लें और हाथों से बंद करते हुए मुट्ठी से उसे टाइट पकड़ लें। तेल के गरम होने पर अब गोल गोल कंगूरेदार इमरती बनाएं और इन्हें कुरकुरी कुरकुरी तल लें।
  9. 8. जब इमरती कुरकुरी और थोड़ी सख़्त होने लगे तो इन्हें गरम गरम चाशनी में लगभग 3 मिनट भिगो दें। बहार निकलकर चांदी की वर्क लगा कर सर्व करे
  10. लो तैयार हे आपकी गरमागरम कुरकुरी इमरती , जिसे आप ख़ुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर