होम / रेसपीज़ / Mango cheesecake

Photo of Mango cheesecake by Shilpa gupta at BetterButter
988
20
0.0(4)
0

Mango cheesecake

Apr-12-2018
Shilpa gupta
30 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • ब्रिटिश
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. टंगा हुआ दही 300 ग्राम
  2. पनीर 300 ग्राम
  3. पीसी चीनी 250 ग्राम
  4. वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
  5. आम की प्यूरी 300 ग्राम
  6. अगर अगर स्ट्रिपस 1/4 कप
  7. मैरीगोल्ड बिस्किट 12-15
  8. मक्खन 2 बड़े चम्मच
  9. कॉर्नफ्लोर 1 छोटा चम्मच
  10. चीनी 2 बड़े चम्मच
  11. नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. बिस्किट को अच्छे से चूरा करें |
  2. बिस्किट के चूरे में मक्खन अच्छे से मिलायें |
  3. एक केक मोल्ड लें जिसका तला अलग निकल जाता है | इसमे बिस्किट का चूरा एकसार फैलाएं और अच्छे से दबा कर सेट करें| आधा घंटा फ्रिज में रखें |
  4. अगर अगर को 1 कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगोयें |
  5. मिक्सर में टंगा हुआ दही, पनीर, पीसी चीनी व वनीला एसेंस को एकसार होने तक फेंटे |
  6. मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें |
  7. भिगोये अगर अगर को पानी के साथ घुलने तक पकायें |लगभग 10 मिनट |
  8. 200 ग्राम आम की प्यूरी को गरम करें और इसमे पिघलाया हुआ अगर अगर मिला लें |
  9. अब इस मिश्रण को पनीर के मिश्रण में अच्छे से मिलायें और तुरंत मोल्ड में बिस्किट के बेस के उपर फैला दें |
  10. फ्रिज में 1 घंटा रखें|
  11. 1/4 कप पानी में एक छोटा चम्मच कार्नफलोर और 2 बड़े चम्मच चीनी मिला कर गाढ़ा होने तक पकायें |
  12. इसमे नींबू का रस मिलायें |
  13. आँच से उतारें और बची हुइ आम की प्यूरी मिलायें |
  14. इस मिश्रण को तैयार चीज़केक के उपर फैला दें |
  15. चीज़केक को और 4-5 घंटे फ्रिज में ठंडा करें और मोल्ड से निकाल लें |
  16. ठंडा ठंडा परोसें |

रीव्यूज़ (4)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amita Roy
Jun-12-2018
Amita Roy   Jun-12-2018

Bahut he testy hota hi.

सविता बेथारिया
May-21-2018
सविता बेथारिया   May-21-2018

Ye agar agar kya chij hai.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर