होम / रेसपीज़ / अंगूर की खट्टी मीठी सब्जी

Photo of Angur ki khatti mithi sabji by Sunita Ladha at BetterButter
1637
6
0.0(0)
0

अंगूर की खट्टी मीठी सब्जी

Apr-20-2018
Sunita Ladha
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अंगूर की खट्टी मीठी सब्जी रेसपी के बारे में

अंगूर को फल की तरह से तो बहुत से लोग खाते हैं लेकिन इसकी सब्जी भी खाने में लाजवाब होती हैं इसे बनाना भी बहुत आसान होता है |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • भारतीय
  • भूनना
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सौ ग्राम हरे अंगूर
  2. सौ ग्राम काले अंगूर
  3. एक प्याज
  4. 2 हरी मिर्च
  5. एक टमाटर
  6. 50 ग्राम मावा
  7. 2 बड़े चम्मच तेल
  8. एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  9. नमक स्वादानुसार
  10. आधा चम्मच जीरा
  11. दो बड़े चम्मच हरा धनिया
  12. दो बड़े चम्मच क्रीम

निर्देश

  1. सबसे पहले प्याज टमाटर हरी मिर्च मिलाकर मिक्सी में पीस लेंगे|
  2. एक पैन में तेल गरम करके जीरा डालकर तड़का लगाएंगे फिर प्याज टमाटर का पेस्ट डालकर भूनेंगे|
  3. अच्छी तरह फ्राई होने पर इसमें हल्दी नमक डालकर 1 मिनट तक भूनेगे|
  4. अब मावा डालकर 2 मिनट भूनेंगे इसमें एक कप पानी डालेंगे, उबाल आने पर हरे और काले अंगूर डालकर ढक कर 5 मिनट पकाएंगे|
  5. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया और क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिलाएंगे
  6. इस सब्जी को पूरी पराठे या नाम के साथ गरमा गरम सर्व करेंगे

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर