होम / रेसपीज़ / Varki paratha aur matar paneer kofta in makhni gravy

Photo of Varki paratha aur matar paneer kofta in makhni gravy by Shashwatee Swagatica at BetterButter
1721
20
0.0(1)
0

Varki paratha aur matar paneer kofta in makhni gravy

Apr-28-2018
Shashwatee Swagatica
60 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Varki paratha aur matar paneer kofta in makhni gravy रेसपी के बारे में

'वारक' का मतलब अंग्रेजी में (layer) 'परत' है। इसलिए जैसा कि नाम से पता चलता है, वारकी पराठा एक स्तरित फ्लैकी फ्लैट रोटी है जो भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में लोकप्रिय है। यह वारकी पराठा बाहर से कुरकुरा और अन्दर से नरम होता है।  वर्की पराठा आप गरमागरम सर्व करें या टिफिन में ले जाएं, आपको मज़ेदार ही लगेगा. ये पराठा दही, अचार, किसी भी सब्जी के साथ उम्दा ही लगता है. बच्चों को तो आप इसे ऎसे ही पकड़ा दें, वे झट से चट कर जाएंगे. मटर पनीर तो सब बनाते हैं। पर मैं मटर पनीर के कोफ्ते बनाई हुं और व भी मखनी ग्रेवी में। वर्की पराठा और मटर पनीर कोफ्ता ईन मखनी ग्रेभि बनाइये, परोसिये एवं खाइये़.

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • पैन फ्राई
  • भूनना
  • ठंडा करना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. वर्की पराठा के लिए सामग्री -
  2. मैदा-२ कप
  3. दूध-१/२ कप
  4. घी-१/२ कप
  5. नमक- स्वादानुसार
  6. चीनी- २ चम्मच
  7. मटर पनीर कोफ्ता के लिए सामग्री -
  8. मटर १ कप उबले हुए
  9. पनीर कसा हुआ १/२ कप
  10. उबले और छिले हुए मध्यम आलू, कसे हुए २
  11. कॉर्न फ्लोर २ चम्मच
  12. लाल मिर्च पाउडर १ चम्मच
  13. इलाइची पाउडर १/२ चम्मच
  14. नमक स्वादानुसार
  15. तलने के लिए तेल
  16. मखनी ग्रेवी के लिए सामग्री -
  17. टमाटर १
  18. अदरक-1"
  19. लहसुन ३-४
  20. इलाइची - २-३
  21. जावित्री-१
  22. बटर - १ चम्मच
  23. कसूरी मेथी पाउडर १ चम्मच
  24. शहद १ चम्मच
  25. गरम मसाला पाउडर १ चम्मच
  26. लाल मिर्च पाउडर १ चम्मच
  27. ताज़ी क्रीम २ चम्मच
  28. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. मैदा को किसी बर्तन में निकालिए। उस में नमक, चीनी और २ छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिये.
  2. अब उस में थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर एकदम नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिये।
  3. गूंथे हुये आटे को गीला कपड़ा ढक कर १५-२० मिनिट के लिये रखिये।
  4. आटे को थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर के चौकोर बेल लें।
  5. बेले हुये परांठे पर थोड़ा सा घी लगाकर चारों ओर फैला दीजिए.
  6. उसके ऊपर सूखा मैदा छिड़क लें।
  7. परांठे को तीन भाग करते हुए मोड़िए. पहले थोड़ा सा मोड़कर उसके ऊपर घी लगाकर फैलाएं और सूखा मैदा छिड़क लें।
  8. फिर दूसरे भाग को मोडे़ और पहले के ऊपर रखकर फिर इस पर भी घी लगाऐं और मैदा छीडकें फैला दीजिए
  9. और फिर से इसे फोल्ड करके घी लगइए और दूसरे भाग को फोल्ड करते हुए चौकोर लोई तैयार कर लीजिए.
  10. अब इसे १० मिनट के लिए फ्रीज में रखें।
  11. फ्रिज से निकालें और फिर से इसे बेल के फोल्ड करलें जैसे उपर बताया गया है और फिर से इसे फ्रीज में रखें।
  12. ऐसा ३ बार करना है।
  13. फ्रीज में से आटे को निकालें और थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर के चौकोर बेल लें।
  14. कटर के सहायता से मनचाहा आकार में काट लें।
  15. परांठों के परत।
  16. तवा गरम करें और परांठे को तवे पर डालिये, परांठे को मीडियम आंच पर सिकने दीजिए.
  17. घी डालकर परांठे के ऊपर फैलाइये. 
  18. परांठे को दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये।
  19. वर्की पराठे में बहुत सारी परतें हैं. जब आप इसे सर्व करें, तो हल्का सा क्रश कर लीजिए. 
  20. मटर पनीर कोफ्ता -
  21. मटर पनीर कोफ्ता करी बनाने के लिए हम सबसे पहले कोफ्ते बनाएंगे। 
  22. कसा हुआ पनीर, इलायची पाउडर और नमक मिलाएँ, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये।
  23. मिश्रण से छोटे छोटे बॉल्स बनाएं , कोफ्ते के स्टफिंग तैयार है।
  24. मटर को उबालकर रख लें।
  25. थोड़ा सा ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें।
  26. पीसी हुई मटर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये।
  27. मिश्रण को 6-8 बराबर भागों में बाँट लीजिए।
  28. प्रत्येक भाग में से एक गोला बनाइये। एक गोला लो और उसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर टिक्की के जैसा गोल आकार दीजिये।
  29. उसके बीच तैयार किया गया पनीर बोल रखिये। पनीर बोल को सभी बाजू से लपेटें और फिर से उसे गोल आकार दीजिये।
  30. इसी तरह बाकी बचे गोले में से कच्चे कोफ्ते बना लिजिए।
  31. एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करे।
  32. जब तेल मध्यम गर्म हो तब कड़ाही के किनारे से 3-4 कच्चे कोफ्ते तेल में डाले और १ -२ मिनट तक चलाते हुए पकाएं जब तक कोफ्ते बाहर से कुरकुरे न हो जाए।
  33. मखनी ग्रेवी बनाने की विधी
  34. एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। उसमे कटा हुआ टमाटर डालिए और लगभग ३० सेकंड के लिए भून लीजिए।अदरक, लहसुन, इलायची,जवित्री डालिए और १०-२० सेकंड के लिए भून लीजिए।
  35. बटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और १ कप पानी मिला के उबाल आने तक घीमी आंच पर पकाएं।
  36. गेैस बन्द करें , और ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लें।
  37. मिश्रण को छान लें।
  38. कडाइ गरम करें और मिश्रण को पकाएँ।
  39. कसूरी मेथी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, शहद, ताज़ी क्रीम मिलाएं , और २ मिनट तक पकाएं।
  40. कोफ्ते डालिए, अच्छी तरह से मिला लें, और गैस बंद कर दीजिये।
  41. मटर पनीर कोफ्ता ग्रेवी को एक परोसने के कटोरे में निकाले और ताज़ी क्रीम से सजाये।
  42. गरमा गरम वर्की परांठों के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
PARUL AGARWAL
Jun-22-2018
PARUL AGARWAL   Jun-22-2018

Awsm

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर