होम / रेसपीज़ / सोया करी

Photo of Soya kari by Shilpa gupta at BetterButter
722
2
0.0(0)
0

सोया करी

May-03-2018
Shilpa gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सोया करी रेसपी के बारे में

सोया वड़ी प्रोटीन से भरपूर व सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं | इसे स्वादिष्ट ग्रेवी / करी के साथ बनाएं बच्चे व बड़े सभी को बहुत पसंद आती है |

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 छोटे चम्मच तेल
  2. 1 प्याज
  3. 1 टमाटर
  4. 1 बड़ा चम्मच काजू
  5. 1/2 कप गाढ़ा दही
  6. 1 बड़ा चम्मच अदरक मिर्ची पेस्ट
  7. 1 तेज पत्ता
  8. 1" दालचीनी
  9. 1 फूल चकरी
  10. 2 चम्मच क्रीम
  11. 1 कप सोया वड़ी
  12. 1 छोटा चम्मच नमक
  13. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  14. 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  15. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  16. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  17. 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया

निर्देश

  1. एक कप सोया वड़ी को दो कप उबलते पानी में भिगो कर रखें |
  2. निथार कर साफ पानी में धो लें |
  3. निचोड़ कर अलग रख लें |
  4. एक चम्मच तेल में एक लंबा कटा प्याज पारदर्शी होने तक पकायें |
  5. इसमे एक बड़ा चम्मच काजू डालकर हल्का भून लें |
  6. एक मोटा कटा टमाटर मिला कर पकाएं |
  7. मिश्रण को ठंडा होने दें|
  8. मिश्रण को आधा कप गाढ़ा दही के साथ बारीक पीस लें |
  9. एक चम्मच तेल में 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 तेज पत्ता, 1" दालचीनी, 1 फूल चकरी डाल कर पकाएं |
  10. इसमे तैयार किया पेस्ट मिलायें |
  11. तेल छोड़ने तक पकायें |
  12. एक बड़ा चम्मच अदरक मिर्ची पेस्ट डालें व पकायें |
  13. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें |
  14. एक छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर पकाएं |
  15. एक कप पानी डालें व पकायें |
  16. उबाल आने पर सोया वड़ी डालें और ढक कर 5-7 मिनट कम आँच पर पकने दें |
  17. एक बड़ा चम्मच हरा धनिया मिलायें |
  18. दो चम्मच क्रीम मिला कर 2-3 मिनट पकायें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर