होम / रेसपीज़ / दही बड़े

Photo of Dahi bade by Sanuber Ashrafi at BetterButter
780
6
0.0(0)
0

दही बड़े

May-04-2018
Sanuber Ashrafi
380 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दही बड़े रेसपी के बारे में

उत्तर भारत का प्रसिद्ध चाट दही बड़े।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • उत्तर भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. उड़द की दाल - 2 कप
  2. तेल - तलने के लिए
  3. नमक - स्वादानुसार
  4. गुनगुना पानी - 4 कप
  5. दही - 3 कप
  6. लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
  7. भुना जीरा पाउडर - 2 बड़ा चम्मच
  8. बारीक कटी धनिया पत्ती - 1/4 कप
  9. मीठी इमली की चटनी - 1/4 कप
  10. टोमेटो केचअप - 2 बड़ा चम्मच
  11. चीनी - 2 बड़ा चम्मच
  12. चाट मसाला - 1 बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. उड़द की दाल को पानी में धो लीजिये। उसे पानी में 6 घंटे के लिए भींगो दीजिए।
  2. अब भीगी हुई दाल को छान लें।
  3. अब मिक्सर में डाल कर थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।
  4. घोल को अच्छी तरह से फैंट ले। उसे तब तक फैंटे (कम से कम 4-5 मिनट तक) जब तक कि घोल हल्का नहीं लगने लगता।
  5. एक गहरी फ्राइंग पैन (कड़ाही) में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।
  6. जब तेल मध्यम गर्म हो जाये तब, अपनी उंगलियों से घोल धीरे से तेल में डाले।
  7. उन्हें मध्यम आंच पर ही हल्के सुनहरे भूरे रंग का और बाहर से करारा होने तक तलें।
  8. एक पतीले में गुनगुना पानी ले।
  9. उसमें नमक और 1 चम्मच भुना जीरा डालें।
  10. बड़ो को तेल में से निकाल कर गुनगुने पानी में डाले।
  11. उन्हें 7-8 मिनट के लिए भिगो दें।
  12. उन्हें पानी में से निकाल दे और धीरे से अपनी हथेलियों के बीच दबाये ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये।
  13. उन्हें एक थाली में निकाल दे।
  14. दही में चीनी और नमक डाले और चम्मच से फेंट लें।
  15. एक बड़ी और गहरी थाली में सारे बड़े निकाल लें।
  16. इस पर समान रूप से दही डालें जब तक कि पूरी तरह से बड़े कवर हो न हो जाएं।
  17. उसके दही बड़ों के ऊपर 2 चम्मच मीठी चटनी, टोमेटो केचअप, कटी हुई धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालें और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर