होम / रेसपीज़ / वेज फ्रेंच टोस्ट

Photo of Vej french tost by monika  at BetterButter
729
7
0.0(0)
0

वेज फ्रेंच टोस्ट

May-14-2018
monika
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेज फ्रेंच टोस्ट रेसपी के बारे में

अंडे के साथ तो हम सभी फ्रेंच टोस्ट बनाना जानते हैं, आज मैं इसे बिना अंडे के बनाने की रेसिपी के बारे में आपको बताने जा रही हूँ जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लो कैलोरी वाला ब्रेकफास्ट है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 5 - 7 स्लाइस ब्रेड
  2. 1 कप बेसन
  3. 1/2 कप सूजी
  4. 1 टेबल स्पून दही
  5. 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पावडर
  6. 1 टी स्पून नमक या स्वादानुसार
  7. 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  8. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  9. 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  10. 1 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  11. आवश्यकता अनुसार पानी
  12. आवश्यकता अनुसार तेल सेकने के लिए

निर्देश

  1. एक बाउल में ब्रेड और तेल छोड़कर सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे 1/2 से 1 घंटे के लिए ढककर रख दें।
  2. अब एक पैन को थोड़ा चिकना कर लें। ढके हुए मिक्सर में ब्रेड को अच्छे से डुबोये ताकि सब्जियां ब्रेड पर चिपक जाए।
  3. पैन में डाले दोनों तरफ मिडियम आँच पर लाल होने तक सेक लें।
  4. अब इसे अपने मनचाहे सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें या खाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर