होम / रेसपीज़ / रेड सॉस पास्ता

Photo of Red sos pasta by Richa Mehrotra at BetterButter
1374
7
0.0(0)
0

रेड सॉस पास्ता

May-15-2018
Richa Mehrotra
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेड सॉस पास्ता रेसपी के बारे में

ये डिश बड़ो औऱ बच्चों दोनो को बहुत पसंद आती है। वैसे इसमे पानी डाल के ग्रेवी का भी बना सकते है लेकिन टिफिन में दे तो पानी न डालें।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • चाइनीज
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 बाउल पास्ता
  2. 1 प्याज
  3. 1 शिमला मिर्च
  4. थोड़ी सी पत्ता गोभी
  5. 4 टेबलस्पून रेड पास्ता सॉस
  6. 4 टेबलस्पून सैंडविच स्प्रेड
  7. 1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
  8. 1 टेबलस्पून व्हाइट विनेगर
  9. 1/2 टीस्पून सोया सॉस
  10. 1 टेबलस्पून हर्ब्स/ ऑरिगेनो
  11. 1/ 2 टेबलस्पून चिली फ्लैक्स
  12. 1/2 टीस्पून काली मिर्च/ मैगी मसाला
  13. 2 टेबलस्पून नमक
  14. 3 टेबलस्पून तेल

निर्देश

  1. एक बर्तन में पानी गरम करें।
  2. उसमें 1 टेबलस्पून नमक औऱ 1 टेबलस्पून तेल डालें।
  3. अब पास्ता लें।
  4. उसे तेज गर्म पानी मे डाल दें एवं गलने तक 5 से 7 मिनिट्स तक उबलने दे।
  5. दो पास्ता निकाल के हाथ से तोड़ के देखे गल गया हो तो छान लें और ऊपर से एक गिलास सादा पानी डाल दे।
  6. एक प्लेट में निकाल के 5 मिनट के लिए ठंडा होने दे।नही तो पैन में गरम पास्ता चिपकेगा।
  7. अब सब्जियों को लंबा पतला काट ले।
  8. एक पैन में 2 टेबलस्पून ऑयल ले , उसमे प्याज डाल दे और ट्रांसपेरेंट होने तक भूने।
  9. अब बाकी सब्जिया डाल दे। और हल्का गलने तक भूने।
  10. अब बाकी सारे इंग्रेडिएंट्स एक साथ निकाल के रख ले।
  11. पैन में पास्ता डाल दें।
  12. अब उसमे सारे इंग्रेडिएंट्स एक एक कर के डाल दे।
  13. सबको अच्छे से मिक्स करके टिफिन में निकाल लें , और खुद भी एन्जॉय करें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर