होम / रेसपीज़ / दाल भरी पूरी/पराठा

Photo of Dal bhari puri/paratha by shanta singh at BetterButter
1980
7
0.0(0)
0

दाल भरी पूरी/पराठा

May-21-2018
shanta singh
10 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दाल भरी पूरी/पराठा रेसपी के बारे में

दाल पूरी चने के दाल से बनने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन हैं , आलू पराठा -गोभी पराठा आदि अन्य भरावन पराठो की तरह तैयार किया जाता है ,इसे नाश्ते में खाना सभी पसंद करते है!

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • प्रेशर कुक
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आटे के लिऐ -2 कप गेंहू का आटा
  2. 1/4 टी स्पून नमक
  3. 1 चम्मच रिफाईन आॅयल
  4. दाल के लिऐ - 1 कप चने की दाल
  5. 2 कप पानी /आवश्यकतानुसार पानी
  6. 1/4 छोटी चम्मच हल्दी
  7. 1छोटा चम्मच सरसो का तेल
  8. 2-3 कलिया लहसुन की बारीक कटी हुई
  9. 1 चुटकी हींग
  10. 1/4छोटी चम्मच अजवाईन
  11. 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  12. 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ 
  13. 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  14. 1/4छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  15. 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटे हुऐ
  16. नमक स्वादानुसार
  17. आवश्यकता नुसार तेल /घी पराठे सेकने के लिऐ

निर्देश

  1. दाल को अच्छे से धोकर थोड़ी देर भिगोकर छोड़ दे लगभग 1घंटे के लिऐ
  2. अब कुकर में दाल आवश्यकतानुसार पानी, नमक एवं1/4 चम्मच हल्दी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाऐ लगभग 10मिनट और आग बंद कर दे
  3. भाप निकलने पर ढक्कन खोलकर देखे
  4. पानी पूरी तरह से ना सूखा हो तो और 5 मिनट ढक्कन हटाकर पानी सुखा लें
  5. दाल को ठंडा होने रख कर तब तक आटे मे 1चम्मच तेल और नमक मिलाकर नरम आटा गूॅथ ले
  6. अब 1चम्मच सरसो तेल गर्म कर हींग और अजवाईन कड़काऐ
  7. अब बारीक कटे अदरक-लहसुन और मिर्च डालकर भूने
  8. आग बंद कर गर्म मसाला डाले
  9. अब भूने हुऐ तड़के को दाल मे मिलाऐं
  10. अमचूर पाउडर और धनिया पत्ता मिलाकर दाल को हाथ से या चम्मच से थोड़ा मसलते हुऐ भरावन तैयार कर लें
  11. अब आटे के छोटे छोटे पेड़े बनालें
  12. छोटी पूरी बेलकर 1 बड़ा चम्मच दाल का रखे
  13. चारो ओर से सभी किनारे बंद कर लें
  14. अब आटा छिड़कर बेलन से गोल पराठे बेल लें
  15. गर्म तवे पर पराठो को घी /तेल लगाकर दोनो ओर से भूरा चित्ति आने तक पकाले
  16. सभी पराठे एक -एक कर इसी तरक बनालें
  17. गर्मागर्म नमकीन दाल पूरी /पराठा को मीठी खीर के के साथ परोसे और दुगना आनंद लें
  18. या अन्य किसी चटनी के साथ भी परोस सकते है

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर