होम / रेसपीज़ / सन फ्लॉवर ब्रेड

Photo of Sun Flower Bread by Aparajita Dutta at BetterButter
1117
11
0.0(0)
0

सन फ्लॉवर ब्रेड

May-24-2018
Aparajita Dutta
60 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सन फ्लॉवर ब्रेड रेसपी के बारे में

ये एक बहुत ही स्वादिष्ट शाम का नाश्ता है। बच्चों को तो बहुत पसंद आते है। ये बनाने में थोड़ा समय लगता तो है, लेकिन डिश बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • फ्यूज़न
  • भूनना
  • बेकिंग
  • उबलना
  • सौटे
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. भरने के लिए:
  2. आलू उबला हुआ 1 कप
  3. अदरक कटे हुए 1 चम्मच
  4. लहसुन कटे हुए 1 चम्मच
  5. नमक स्वादानुसार
  6. पुदीना के पत्ते 2 चम्मच
  7. धनिया के पत्ते 1 कप
  8. टोमेटो बारीक कटा हुआ 1
  9. ओरेगैनो 1 चम्मच
  10. हरी मिर्च 2 छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  11. हल्दी पाउडर 1 चुटकी
  12. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  13. पनीर कदूकस किआ हुआ 200 ग्राम
  14. ब्रेड के लिए:
  15. मैदा 325 ग्राम
  16. चीनी 3 टेबल चम्मच
  17. पानी 3/4 कप
  18. नमक 1 चम्मच
  19. मिल्क पाउडर 1 1/2 चम्मच
  20. एक्टिव ड्राई ईस्ट 2 चम्मच
  21. मक्खन 5-6 चम्मच
  22. रिफाइंड तेल 1 चम्मच

निर्देश

  1. फिलिंग के लिए:
  2. कड़ाई में तेल गरम करें।
  3. इसमें अदरक लहसुन डालें।
  4. अब आलू, नमक, मिर्च डालें।
  5. अब हल्दी, मिर्च पाउडर, टोमेटो डाल दीजिए।
  6. धनिया, पुदीना डाल दें।
  7. चलाते रहिए।
  8. अब पनीर डालके सब कुछ अच्छी तरह से मिला लीजिए। फिलिंग तैयार है।
  9. ब्रेड के लिए:
  10. एक बाउल में हल्का गरम पानी, ईस्ट, 1 चम्मच चीनी डालके 10 मिनट के लिए ढक दीजिए।
  11. एक परात में मैदा, नमक, तेल, 2 चम्मच मक्खन, मिल्क पाउडर, चीनी और ईस्ट मिश्रण को अच्छी तरह से गूँथ लीजिए।
  12. 10 मिनट में ये चिकना हो जाएगा।
  13. इसे 1 घंटा के लिए ढककर कोई गरम जगह में रख दीजिए।
  14. ये फूलकर दोगुणा हो जाएगा।
  15. अब इसे इकबार फिर से 5 मिनट के लिए गूंथ लीजिए।
  16. अब लोई बनाये।
  17. एक लोई को रोटी की तरह बेल लीजिए।
  18. अब इसमें फोटो जैसा फिलिंग रखिए।
  19. ऊपर से और एक रोटी लगाकर फिलिंग ढक दीजिए।
  20. अब बीच में एक कप लगाकर रोटी को समान हिस्सों में कट लीजिए।
  21. टुकड़ो को ऊपर की तरफ कर दीजिए।
  22. इसे फिर 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
  23. ओवन को 180 सेल्शियस में 10 मिनट गरम कीजिये।
  24. बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर ब्रेड को रखिए।
  25. अब मक्खन अच्छी तरह से लगाकर 25-30 मिनट बेक कीजिए।
  26. 15 मिनट बाद एकबार मक्खन लगा दीजिए।
  27. सुनहरा रंग हो जाने तक बेक कीजिए।
  28. मक्खन लगाकर गरमागरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर