Home / Recipes / Kacche kele ke kabab

Photo of Kacche kele ke kabab by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
1030
5
0.0(0)
0

Kacche kele ke kabab

Mar-17-2017
Sanchita Agrawal Mittal
15 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Kacche kele ke kabab RECIPE

आपको नाश्ते में कुछ अलग खाने का मन करे ,तो एक बार यह कच्चे केले के कबाब ज़रूर बनाएं और उनका लुत्फ़ उठाएँ।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • UP
  • Air Frying
  • Frying
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. 4 कच्चे केले
  2. ३/४ कप चावल का आटा
  3. एक उबला आलू (इच्छानुसार)
  4. एक बड़ी इलायची
  5. आधा इंच टुकड़ा अदरक का ,कद्दूकस किया हुआ
  6. १ चम्मच धनिया के बीज दरदरे पिसे हुए
  7. आधा चम्मच नींबू का रस
  8. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  9. 1 से 2 हरी मिर्च बारीक काटी हुई
  10. बारीक कटा हरा धनिया
  11. नमक स्वादानुसार
  12. घी या तेल सेकने के लिए

Instructions

  1. केले को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें। गैस पर एक बर्तन में थोड़ा पानी, केले, अदरक और बड़ी इलायची डालकर पकाएं।
  2. जब यह सामग्री पक जाए तो इसे छान लें व ठंडा होने पर अच्छी तरह मैश कर लें।
  3. इस सामग्री में आलू, 1/4 चावल का आटा, पिसे धनिये के बीज, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक अच्छी तरह मिला लें।
  4. अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर गोल या लम्बाई में रोल कर लें।
  5. और बचे हुए चावल के आटे में सारे कबाब लपेट कर एक प्लेट में रख लें।
  6. गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  7. अब एक बार में 3 से 4 कबाब सुनहरे होने तक चारों तरफ से तले।
  8. हल्के से, तेल में पलट दें।
  9. अब उन्हें एक प्लेट में किचन पेपर पर निकाल लें और गर्मागर्म हरी चटनी के साथ परोसें। खुद खाएं और खिलाएं।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE