Home / Recipes / Moongfali gud aur chocolate ki chikki

Photo of Moongfali gud aur chocolate ki chikki by Zulekha Bose at BetterButter
1980
7
0.0(0)
0

Moongfali gud aur chocolate ki chikki

Apr-26-2017
Zulekha Bose
0 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Moongfali gud aur chocolate ki chikki RECIPE

चिक्की मेंआयरन और प्रोटीन होने की वजह सेबच्चों के स्वास्थ के लिए बहुत अच्छी है, यह हमारे शरीर को तुरंत ग्लूकोस प्रदान करता है, सर्दियों में इसको खाने का मजा दोगुना हो जाता है ,मैने इसमें कोको पाउडर और दूध मिलाकर इसे चोकलेटी टेस्ट देने की कोशिश की है

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Others
  • Indian
  • Simmering
  • Roasting
  • Blending
  • Freezing
  • Chilling
  • Dessert
  • Healthy

Ingredients Serving: 6

  1. २ कप भुनी मूंगफली                                         
  2. २ कप गुड़ बूरा   
  3. २ टेबल स्पून कोको पाउडर     
  4. २ टेबल स्पून मिल्क पाउडर     
  5. २ टेबल स्पून बटर     
  6. १ टेबल स्पून कसी सूखी नारियल
  7. १ छोटी चम्मच घी, थाली चिकनी करने के लिए
  8. २ चम्मच पानी, अगर जरूरत हो तभी

Instructions

  1. मूंगफली को एक माइक्रोवेव के बर्तन में (बोरोसिल) ६-७ मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए, दानों को अच्छे से भूनने के लिए हर ३ मिनट के अंतराल में दानों को कलछी से चला लीजिए                                                                                  
  2. आप गैस पर भारी तले की कड़ाई में मध्यम आंच में लगातार दानों को कलछी से चलाकर  ६-८ मिनट भून सकते है|
  3. दानों को १० मिनट के लिए ठंडे होने को रख दें ।
  4. १० मिनट बाद दानों को फ़ूड प्रोसेसर /ब्लेंडर/बेलन से दरदरा पीस लें, छिलके के साथ या छिलका हटाकर, आपकी इच्छानुसार ।
  5. एक नॉनस्टिक बर्तन में मक्खन या घी डालकर गरम कर लें |
  6. मक्खन में गुड़ का बूरा डालकर मध्यम आंच में पिघलने को रख दें ,कलछी से लगातार चलाते रहें, अन्यथा गुड़ जल सकता है |
  7. जैसे ही गुड़ पिघलने लगे, कोको पाउडर और दूध पाउडर डालकर कलछी से मिला लें |
  8. गुड़ के इस मिश्रण को ३-४ मिनट तक पका लें,अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो आप २-३ चम्मच पानी आवश्यकतानुसार मिला सकते हैं |
  9. जैसे ही हल्का उबाल आने लगे, दरदरे पिसे मूंगफली के दाने गुड़ के मिश्रण में डाल दें, अब गैस को बंद कर दीजिये ।
  10. मिश्रण को अच्छे से कलछी की मदद से एक साथ मिलाकर इकठ्ठा कर लीजिये |
  11. एक थाली के पिछले हिस्से में घी लगाकर चिकनाकर लें ,तैयार गुड़ और मूंगफली के मिश्रण को चिकनी थाली में लकड़ी की चम्मच से फैलाकर चपटा कर लें ।
  12. ऊपर से कसी हुई सूखी नारियल फैलाकर, हलके हाथों से दबा लें |
  13. चिक्की को गरम रहते ही चाक़ू से २ इंच के टुकड़ो में काट लें, अन्यथा ठंडा होने पर काटना असंभव होगा ।
  14. चिक्की को एक घंटे के लिए ठंडा कर लें उसके बाद चिक्की को टुकड़ों में तोड़ लिजिए |
  15. अब टूटी हुई गुड़, चॉकलेट और मूंगफली से तैयार की हुई चिक्की को एयरटाइट  डिब्बे में १५ से २० दिन तक रख कर इसके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE