Home / Recipes / Kaju gilauri

Photo of Kaju gilauri by Lion Garima at BetterButter
2494
5
0.0(0)
0

Kaju gilauri

Apr-27-2017
Lion Garima
5 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Kitty Parties
  • Punjabi
  • Pan fry
  • Dessert
  • Healthy

Ingredients Serving: 5

  1. काजू 1 कप
  2. देसी घी 2 बड़े चम्मच
  3. चीनी 1/3 कप
  4. पानी 1/2 कप
  5. इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
  6. खाने का रंग हरा 1 चुटकी
  7. खाने का रंग नारंगी 1 चुटकी

Instructions

  1. काजू को सूखा पीसकर पाउडर बना लें।
  2. चीनी और पानी को मिलाकर गैस पर पकने रख दें।
  3. चीनी घुल जाए तो इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
  4. चाशनी को एक तार की होने तक पकाएं। गैस बंद कर दें।
  5. कड़ाही गैस पर गर्म होने रख दें।
  6. घी डालें, गर्म हो जाये तो काजू पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं।
  7. धीमी आंच पर हल्की खुशबू आने तक भूनें।
  8. पहले से पकी चाशनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  9. धीमी धीमी आंच पर चलाते रहे।
  10. जब काजू मिक्सचर किनारे छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
  11. अब गर्म गर्म ही इस मिक्सचर के दो हिस्से कर लें।
  12. एक मे हिस्से में हरा और एक में नारंगी रंग डालकर अच्छे से मिलाएं।
  13. दोनों मिक्सचर को हल्का ठंडा होने दें।
  14. हरे मिक्सचर से एक छोटी लोई लें, चिकना करें।
  15. लोई को हाथ से दबाकर छोटी पूड़ी का आकार दें।
  16. इस पर नारंगी रंग के मिक्सचर की छोटी गोली रखे।
  17. हरी पूड़ी को दोनों साइड से मोड़कर चिपका दें और गिलौरी का आकार दें।
  18. इसी तरह से सारी गिलौरी तैयार कर लें।
  19. चांदी के वर्क से सजाकर फ्रिज में ठंडा करे, फिर परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE