Home / Recipes / Anda rahit choclate black farest kek

Photo of Anda rahit choclate black farest kek by Zulekha Bose at BetterButter
1960
6
0.0(0)
0

Anda rahit choclate black farest kek

Apr-30-2017
Zulekha Bose
120 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Kids Birthday
  • Whisking
  • Blending
  • Baking
  • Freezing
  • Chilling
  • Dessert
  • Egg Free

Ingredients Serving: 5

  1. २,कप मैदा                                     
  2. ३/४ कप कोको पाउडर बिना चीनी वाला
  3. १ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  4. ३/४ कप बटर     
  5. २ कप चीनी   
  6. १ कप छांछ
  7. ११/२छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  8. ६-७ बूंदे वेनीला एसेंस
  9. १/२ छोटी चम्मच नमक
  10. आइसिंग करने के लिए
  11. ३०० ग्राम फ्रेश व्हिप्पड क्रीम
  12. १/४ कप आइसिंग सूगर
  13. १२५ ग्राम डेरी मिल्क चॉकलेट
  14. १ कप अनार का सिरप (चासनी)
  15. २ छोटी चम्मच मिक्स्ड फ्रूट जैम या ६-७ चेरी 

Instructions

  1. मैदा, कोको पाउडर,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा,नमक सभी को एक साथ बड़ी छन्नी से दोबार छान लें कोई गुल्थियाँ न रह जाएँ |
  2. एक बर्तन में चीनी और मक्खन कोअच्छे से ब्लेंडर से या तो चमचे से फेंट ले औरएक स्मूथ पेस्ट बना लें  |
  3. इस पेस्ट में सारी सूखी सामग्री मिला लें और अच्छेसे ब्लेंडर से फेंट ले |
  4. लगातार एक ही दिशा में तब तक फेंटे जब तक सारी सामग्री एक दूसरे में अच्छे से मिल न जाए |
  5. अब छांछ को थोड़ा थोड़ा फेंटते हुए मिला लें दो मिनट तक और फेंटे |  
  6. अब इस मिश्रण को दो ६ इंच डायमीटर के बटरसे चिकने किये गए बेकिंग के बर्तन में डाल देंआप चाहें तो मिश्रण डालने से पहले आपबर्तन में बटर पेपर भी रख सकते है  | 
  7. मिश्रण बेकिंग के बर्तन में डालने के बादथोड़ा एक साइड से उठाकर सतह से खटखटा लेंताकि हवा के बुलबुले(एयर बबल) अगर केक केमिश्रण में हो तो बाहर निकल जाएँ  |
  8. अगर जरूरत हो तो थोड़ा और छांछ मिला सकतेहै केक का मिश्रण इस तरह होना चाहिए कीचम्मच से उठाकर मिश्रण में ऊपर से गिराने परआराम से गिरना चाहिए  |
  9. केक के दोनों बर्तन बेक होने के लिए पहलेसे ही गरम हो रहे ओवन में १८० डिग्री सेंटीग्रेडमें २०-२५ मिनट के लिए रख देंहर ओवन में टेम्परेचर (तापमान) २-५ डिग्री अलगहोगा ओवन की कैपेसिटी के हिसाब से  |
  10. टूथ पिक या चाकू की नोक को केक केबीच में डालकर देखें अगर साफ़ निकलती हैतो समझ लीजिये केक रेडी है  |
  11. अनार का सिरप बनाने की विधि -एक पैन में चीनी और अनार के जूस को हलकीआंच में चीनी घुलने तक पका लें  |
  12. क्रीम से व्हिप्पड क्रीम बनाने की विधि -दोदिन के प्योर भैंस के दूध से निकली क्रीम(लगभग ३लीटर दूध से)को फ्रिज मेंचिल्ड कर लीजिये  | 
  13. एक बर्तन में आइस डालकरउसके ऊपर से दूसरे बाउल में चिल्ड क्रीमरखकर हैंड मिक्सर से लगातार ५ मिनटतक  तेज स्पीड में व्हिप्प कीजिये.  
  14.  फिर उसमे वैनिला एसेंसकी दो से तीन बूंदे,आइसिंग सूगर डालकर फिरसे लगातार मध्यम स्पीड में सॉफ्टऔर नीडल जैसे पीक्स आने तक व्हिप करे |
  15. करे फिर फ्रिज में चिल्ड(ठंडा) होने को रख देंकेक आइसिंग करने के पहले ही निकालें |   
  16. केक को लेयर में सजाकर आइसिंग करने की विधि-आइसिंग करने से पहले केक पूरी तरह ठंडाहोना चाहिए | 
  17. दोनों तैयार केक को बीच से दो परतों में ( हॉरिज़ॉन्टली )काट ले |    
  18. केक की हर परत के ऊपर अनार के सिरप से ब्रश कर लीजिये |
  19. हर परत में व्हिप्पड क्रीमको बराबर से फैला लीजिये |
  20. अब केक कीपहली परत के ऊपर दूसरी परत को रख दें आपचाहें तो बीच में चेरी या कोई भी मनपसंदफल या मेवे डाल सकते है |
  21. अब इसी प्रकार तीनो परतों को एक - एक कर सजा लें |
  22. अब केक को चरों तरफ से चौड़ी चाकू की मददसे व्हिप्पड क्रीम को एक सामान फैलाकर ढक दें |
  23. अब व्हिप्पडक्रीम को पाइपिंग बैग में भरकर केकके ऊपर किनारों में थोड़ी थोड़ी क्रीम से गुलाब केफूल सा शेप दे दें |
  24. इन गुलाब के फूलों के ऊपर चेरी या थोड़ा सा मिक्स्ड फ्रूट जाम रख दें |
  25. अब उसके ऊपर डेरी मिल्क चॉकलेट पीलर से ग्रेट (कस) करके छिड़क लें |
  26. केक को ठंडा करने के लिए फ्रिज में २-३ घंटो के लिए रख दें |   

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE