Home / Recipes / Guntur herbal chicken dum biriyani

Photo of Guntur herbal chicken dum biriyani by Zulekha Bose at BetterButter
1746
2
0.0(0)
0

Guntur herbal chicken dum biriyani

May-13-2017
Zulekha Bose
10 minutes
Prep Time
50 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Non-veg
  • Medium
  • Dinner Party
  • Telangana
  • Shallow fry
  • Simmering
  • Roasting
  • Blending
  • Main Dish

Ingredients Serving: 4

  1. ७५० ग्राम चिकन
  2. चिकन मैरिनेट करने की सामग्री -
  3. १/२ छोटा चम्मच नमक य स्वादानुसार
  4. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर या स्वादानुसार
  5. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  6. १/२ छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  7. १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  8. २ बड़े चम्मच गाढा दही
  9. हर्बल (हरे) पेस्ट के लिए सामग्री -
  10. एक गट्ठा पुदीना का
  11. एक गट्ठा धनिया का
  12. १ इंच अदरक का टुकड़ा
  13. ८-१० लहसुन की कलियाँ
  14. ६-८ हरी मिर्च या स्वादानुसार
  15. ३ बड़े चम्मच नीम्बू का रस
  16. ५ फूल चक्री
  17. १०-१२ कालीमिर्च
  18. ६-८ हरी इलायची
  19. २ तेज़ पत्ते
  20. १ बड़ी चम्मच जीरा
  21. १ छोटी चम्मच सौंफ
  22. चावल उबालने के लिए सामग्री -
  23. २ कप पुराने सोना मसूरी चावल(लगभग 400 ग्राम)
  24. 5 कप पानी (चावल उबालने के लिए )
  25. १ बडा चम्मच नमक य स्वादानुसार
  26. १ बडा चम्मच तेल /घी
  27. २ तेज़ पत्ते
  28. २ हरी इलायची
  29. १ फूलचक्री
  30. १ बड़ा चम्मच नीम्बू का रस
  31. बाकी की सामग्री -
  32. १ कप भूरे भुने प्याज (२ प्याज से)
  33. १ तेज़ पत्ता
  34. २-३ हरी मिर्च य स्वादानुसार
  35. २ टमाटर बारीक कटे हुए
  36. २ बड़े प्याज़ पतले स्लाइस किए हुए
  37. १/२ कप पुदीना और धनिया पत्ती
  38. २ बडा चम्मच गुलाब जल
  39. १बड़ा चम्मच नमक य स्वादानुसार
  40. ५ बड़े चम्मच तेल/घी चिकन पकाने के लिए
  41. २ बड़े चम्मच घी य तेल बिरियानी दम करने के लिए

Instructions

  1. सबसे पहले आप चिकन को पानी से अच्छे से धोकर एक छन्नी में रख लें ,ताकि चिकन से सारा पानी निकल जाए |
  2. चावलों को तीन चार पानी से धोकर  २० मिनटके  लिए पानी में भिगो लें |
  3. अब हरी धनिया और पोदीने को अच्छे से तीन से चार पानी से धो लें |
  4. हर्बल (हरा) पेस्ट -एक मिक्सर जार में ६-७ हरी मिर्ची ,१०-१२ लहसुन की कलियाँ ,१ इंच अदरक काटुकड़ा ,४ फूल चकरी ,६-७ हरी इलायची ,१ इंच दालचीनी का टुकड़ा,  ८- १० काली मिर्च, धनिया  पत्ती ,पोदीनाकी पत्ती,नींबू का रस सारी  सामग्री को थोड़ा पानी डालकर पीस ले |
  5. चिकन मैरिनेट करने की विधि -अब चिकन को एक गहरे और बड़े बर्तन में रखकर ऊपर से डालें १/२चम्मच नमक , हल्दी, अदरक लहसुन पेस्ट, १/२ चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस ,२ बड़े चम्मच गाढा दही हाथ से अच्छे तरह से मिला लें और बीस मिनट के लिए मैरिनेट कर लें
  6.  चावल उबालने की विधि -एक बड़ा भगौना या पतीली ले भगौने में  चावल उबालने के लिए पानी रख लें अब एक बड़ा चम्मच नमक ,१बड़ा चम्मच घी,२ तेज़पत्ता ,हरी२ इलायची ,फूल चकरी,नीम्बू का रस डालकर पानी को उबाल लें |
  7. जब पानी खौलने लगे उस समय भीगे हुए चावलोंको पानी से निकालकर उबलते हुए पानी मेंचावलों को डालकर 3/4 पका लें |
  8. अब चावालों को छानकर पानी से अलग कर लें |
  9. अब चूल्हा जलाकर एक बड़े भगौनै में तेल गरम  कर लें  ,जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब बारीक कटी प्याज और एक चुटकी नमक डालकर सुनहराभून लें |
  10. इस भुनी प्याज में से आधी बाहर निकालकर रख लें
  11. तेल वाले भगौने में डालें एक तेज पत्ता, दो हरि मिर्च, मॅरिनेट हो रहा चिकन और चम्मच से मिला लें
  12. चिकन को ५-६ मिनट तक ढककर पका लें ,फिर ढक्कन खोलकर अच्छे से भून लें |
  13. अब आप इसमें डालें कटे हुए टमाटर एक बार फिरचमचे से चलाकर तब तक भून लें जब तक टमाटर गल न जाएँ |
  14. इसमें दो कप पानी डालकर १० मिनट के लिए ढककर चिकन को पका लें |
  15. अब आप इसमें पिसा हुआ हरा मसाला डालकर ६-७ मिनट तक पका लें |
  16. चिकन तीन चौथाइ पकने के बाद चुल्हे को बंद कर दीजिए |
  17. इस हांडी से आधे चिकन के टुकडे और आधा पानी निकालकर बाहर एक बर्तन में रख लें |
  18. बिरियानी दम करने की विधि -
  19. चिकन की हांडी में उबले चावलों (१/३ चावल) को डालकर एकसा बराबर फैला लें |
  20. उसके ऊपर डालें हाथों से तोड़कर पोदीना के कुछपत्ते ,धनिया के कुछ पत्ते ,भुनी हुई प्याज,गुलाबजल ऊपर से छिड़क लें |
  21. उपर से बाहर निकाल कर रखा हुआ हरा चिकन का पानी (हरा मसाला) डाल दें |
  22. दोबारा बचे हुए चावलों मे से आधे चावल कलछी की मदद से एक सामान फैला लें |
  23. चावल के ऊपर से दो चम्मच घी डाल लें |
  24. एक बार फिर से चावलों की परत के ऊपर बचा हुआ चिकन और चिकन का पानी डाल लें |
  25. उपर से भुनी भूरी प्याज एक समान फैला लें |
  26. ऊपर से धनिया और पोदीना के कुछ पत्ते हाथ से तोड़कर एक समान डाल दें ,ऊपर से गुलाब जल डाल लें |
  27. आखिर में बचे हुए सारे चावल एक समान फैला कर चिकन ,धनिाया और पुदीना के पत्तो़ को ढक दें |
  28. ऊपर से एक बड़ा चम्मच घी डाल लें |
  29. अब ढक्कन के किनारों मे गुंथा आटा चिपका के ढक्कन को दम बिरियानी के बर्तन के ऊपर लगा दें
  30. बिरियानी के बर्तन को चुल्हे पर ५ मिनट के लिए तेज आंच पर पकने को रख दें |
  31. दूसरी तरफ चुल्हे पर तवा गरम होने को रख दें |
  32. ५ मिनट बाद बिरियानी के बर्तन को दम होने के लिए तवे पर रख दें |
  33. आँच मध्यम कर चिकन और चावलों को २५ -३० मिनट तक दम होने के लिए छोड़ दें |
  34. ३० मिनट बाद चुल्हा बंद बंद कर दें |
  35. बिरियानी को २० मिनट ठंडा होने को छोड़ दें |
  36. अब ढक्कन खोलकर थाली में परोस लें, आप इसे प्याज, खीरा, टमाटर के रायते के साथ इसका मजा ले सकते हैं |
  37. आंध्र में गुंटूर के लोग हरियाली(हर्बल) चिकन दम बिरियानी को गोंगूरा की चटनी और बैंगन टमाटर के सालन के साथ खाते हैं |
  38. यह बिरियानी बहुत तीखी बनती है मैने इस बिरियानी में मिर्ची की मात्रा कम करने की कोशिश की है |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE