Home / Recipes / Jhatpat sooji matar aur til ke appe/paniyaram/paddu

Photo of Jhatpat sooji matar aur til ke appe/paniyaram/paddu by Zulekha Bose at BetterButter
2892
2
0.0(0)
0

Jhatpat sooji matar aur til ke appe/paniyaram/paddu

May-27-2017
Zulekha Bose
10 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
3 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Kids Recipes
  • South Indian
  • Breakfast and Brunch
  • Gluten Free

Ingredients Serving: 3

  1. 1 कप सूजी(बॉम्बे रवा )
  2. 1 कप दही
  3. 3-4टेबल स्पून पानी (जरूरत अनुसार)
  4. 1 छोटी चम्मच य नमक स्वादानुसार
  5. 1/4 छोटी चम्मच खाने का सोडा
  6. 1/2 कप उबले मटर
  7. तड़के के लिए -
  8. 1 बड़ा प्याज कटा हुआ 
  9. 3-4 हरी मिर्च बीज निकालकर कटी हुई
  10. हरी धनिया कटी हुई
  11. 1बड़ी चम्मच चना दाल और उरद दाल
  12. 1 छोटी चम्मच राई
  13. 1 चुटकी ही़ग
  14. 8-10 कटे करी पत्ते
  15. 1 बडा चम्मच तेल +2 बड़े चम्मच चम्मच चिकना करने के लिए
  16. 1 बड़ा चम्मच भुने सफेद तिल

Instructions

  1. एक बड़े और गहरे बर्तन में दही और सूजी मिला लें
  2. १-२ चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ध्यान रहे एक भी गुल्थी नहीं होनी चाहिए |
  3. स्वादानुसार नमक,सोडा,उबले मटर ,कटी हरी मिर्चबीज रहित,कटी हरी धनिया डालकर अच्छे से चमचे से मिला लें |
  4. अप्पे के मिश्रण को पाँच मिनट के लिए आराम करने के लिए साइड में रख दें |
  5. तड़के के बर्तन में एक चम्मच तेल डालकर तेज आँच में चुल्हे पर गरम कर लें, आंच मध्यम कर तेल में दाल डालकर सुनहरा भून लें |
  6. फिर राई, करी पत्ता तेल मे डालकर चटकने दे |
  7. अब कटी प्याज ,एक चुटकी नमक डालकर हल्का नरम होने तक भून लें |
  8. तड़के को अप्पे के मिश्रण में डाल दें |
  9. मिसरण न ज्यादा सूखा न ज्यादा गीला होना चाहिए |
  10. अप्पे का नॉनस्टिक बर्तन चुल्हे पर गरम होने को रख दें, अप्पे के खानों को तेल से चिकना कर लें |
  11. अप्पे का बर्तन गरम होने के बाद आंच को मध्यम कर लें |
  12. अप्पे के हर खाने में एक बड़ा चम्मच मिश्रण डाल दें,उपर से भुने सफेद तिल छिड़क लें |
  13. ढककर ३ मिनट के लिए धीमी आंच में पका लें |
  14. ढक्कन हटा कर हर अप्पे के ऊपर थोड़ा तेल चम्मच से डाल लें |
  15. अप्पे दो मिनट तक और पकाए फिर चम्मच की सहायता से पलट लें |
  16. अब अप्पे पककर नीचे से करारे और सुनहरे हो जाएंगे |
  17. अप्पे दूसरी तरफ से भी दो मिनट के लिए पका लीजिए |
  18. गरमागरम मटर और तिल के अप्पे टमाटर और लाल मिर्च की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE