Home / Recipes / Desi pan pizza

Photo of Desi pan pizza by Parul Jain at BetterButter
1870
18
0.0(0)
0

Desi pan pizza

Jul-18-2017
Parul Jain
600 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Kids Recipes
  • Fusion
  • Pan fry
  • Appetizers
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. धुली मूंगदाल - १ कप
  2. धुली उड़द दाल - १/४ कप
  3. नमक स्वादानुसार
  4. इनो पाउडर - १ पाउच
  5. पिज्जा सॉस - २ बड़े चम्मच
  6. बारीक कटी प्याज​ , व पत्ता गोभी - १ कप
  7. बारीक कटी लहसुन की कलियां - १ चम्मच
  8. मेयोनीज - २ बड़े चम्मच
  9. शिमला मिर्च व टमाटर पिज्जा सजाने के लिए
  10. मोजेरिला चीज़ - १/२ कप
  11. पिज्जा सीज़लिंग - १/२ चम्मच
  12. आरीगेनो - १/२ चम्मच
  13. चिली फ्लेक्स - १/२ चम्मच
  14. ताज़ा पिसी काली मिर्च - १/२ छोटा चम्मच
  15. आलिव ऑइल - २ चम्मच

Instructions

  1. मूंग दाल व उड़द दाल लें।
  2. दोनों दालों को एक साथ रात में भिगोए
  3. अगले दिन अच्छे से धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
  4. अब इस मिश्रण में थोड़ा नमक मिलाकर अच्छे से फेंटे ,अब इस मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट व थोड़ा सा पानी मिलाकर फेंट लें। चीले जैसा घोल बना लें।
  5. अब एक नॉनस्टिक तवा गरम करें और तेल लगाये।
  6. अब इस मिश्रण को एक कड़छी की सहायता से तवे पर डालें , और गोल घुमाते हुए थोड़ा बड़ा व मोटा पिज्जा बेस बनाये। इसलिए घोल थोड़ा ज्यादा डालें।
  7. ईनो के कारण ये थोड़ा फूल जायेगा। अब इसके चारों तरफ तेल लगाये और पलट दें
  8. बेस को दोनों तरफ से हल्का सेंक कर उतार लें
  9. अब इस बेस पर पिज्जा सॉस लगाए।
  10. मेयोनीज में बारीक कटी प्याज, पत्ता गोभी व लहसुन की कलियां मिलाएं। काली मिर्च पाउडर व पिज्जा सीज़लिंग मिलाएं। नमक न डालें क्योंकि मेयोनीज में नमक होता है।
  11. अब इस मिश्रण को बेस पर पिज्जा सॉस के उपर फैला दें।
  12. अब चीज़ को कस कर पूरे बेस फैला दें।
  13. टमाटर व शिमला मिर्च से सजावट करें।
  14. अब पूरे पिज्जा पर चम्मच से तेल डाले, एक नॉनस्टिक पैन गरम करें और तेल डाले, पिज्जा को गरम पैन में रख कर गैस को बिल्कुल धीमी कर दें और पैन को ढक दें।
  15. १० मिनट में चीज़ पिघलने लगेगा।
  16. चीज़ पिघलने पर पिज्जा को पैन से निकाल लें , ऑरीगेनो व चिली फ्लेक्स छिड़के।
  17. टुकड़ों में काट कर परोसें
  18. टमाटर की सॉस के साथ परोसें

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE