Home / Recipes / Baked potato basket chaat

Photo of Baked potato basket chaat by Parul Jain at BetterButter
1741
6
0.0(0)
0

Baked potato basket chaat

Aug-01-2017
Parul Jain
20 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Baked potato basket chaat RECIPE

यह चाट खाने मे स्वादिष्ट व बहुत पौष्टिक है, इसमे बस कुछ बूंद तेल प्रयोग किया गया है। जिन लोगो को तला खाना मना है वो भी इस चाट का मजा ले सकते है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Kitty Parties
  • Indian
  • Pan fry
  • Baking
  • Boiling
  • Snacks
  • Low Fat

Ingredients Serving: 4

  1. आलू - २ बड़े
  2. अरारोट - २ बड़े चम्मच
  3. नमक - १/२ चम्मच
  4. तेल - चुपड़ने के लिए
  5. भरावन के लिए -
  6. उबले काले चने - १/२ कप
  7. बारीक कटी प्याज - २ चम्मच
  8. बारीक कटा टमाटर - २ चम्मच
  9. बारीक कटी हरी मिर्च - १
  10. नींबू का रस - स्वादानुसार
  11. छोटी क्यूब्स में कटा पनीर - २ चम्मच
  12. काला नमक - १/४ चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  14. चाट मसाला - १ चम्मच
  15. चना मसाला १ चम्मच
  16. तेल - कुछ बूंदें
  17. जीरा - १ चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. नायलान सेव सजाने के लिए

Instructions

  1. सर्वप्रथम आलू को छील कर धो लें और कस लें।
  2. अब इसमें नमक व अरारोट मिलाएं।
  3. मिलाकर अच्छे से मिश्रण बना लें
  4. अब इस मिश्रण को तेल से चुपड़ी हुई सिलिकॉन मफिन मोल्ड्स में कटोरी की तरह सैट करे।
  5. अब इनको प्रीहिटिड अवन में २५० डिग्री पर १५ मिनट के लिए बेक करें।
  6. बेक होने के बाद ये कटोरी की तरह निकल जायेंगी।
  7. अब कढ़ाई में कुछ बूंदें तेल की डालकर जीरा चटकाए व मसाले डालकर उबले काले चने डालकर थोड़ा सा भून लें। भूनने के बाद बारीक कटी प्याज टमाटर व हरी मिर्च मिलाएं।
  8. पनीर की क्यूब्स डालें। नींबू का रस डालकर अपने स्वादानुसार चटपटा बनाएं।
  9. अब इस मिश्रण को आलू की कुरकुरी टोकरियों में भरें।
  10. उपर बारीक सेव डालकर सजावट करें।
  11. आपकी बेक्ड आलू टोकरी चाट तैयार है

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE