Home / Recipes / Ajwaine Nimki / Padwali Khari

Photo of Ajwaine Nimki / Padwali Khari by Neelam Barot at BetterButter
1193
3
4.0(1)
0

Ajwaine Nimki / Padwali Khari

Oct-19-2017
Neelam Barot
5 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Ajwaine Nimki / Padwali Khari RECIPE

मुह में घुल जाने वाली मुलायम और स्वादिष्ट अजवाइन निमकी या पडवाली खारी चाय या कॉफी के साथ मज़े से खाए। ये दीवाली पे नास्ते के लिए बनाई जाती है जो सब को पसंद आती है। ये एकदम क्रिस्पी होती है जिसे कोई भी खा सकता है।

Recipe Tags

  • Easy
  • Basic recipe
  • Snacks

Ingredients Serving: 4

  1. मैदा १ बड़ी कटोरी
  2. तेल १/२ छोटी कटोरी
  3. कॉर्न फ्लौर २ बड़े चम्मच
  4. अजवाइन १ छोटी चम्मच
  5. नमक १/२ छोटी चम्मच ओर स्वाद के अनुसार
  6. गुनगुना पानी जरूरत के जितना या १ कप से कम
  7. तेल तलने के लिए
  8. सेंधा नमक स्वाद के अनुसार

Instructions

  1. १ बड़ी कटोरी मैदा नमक स्वाद के अनुसार/ १/२ छोटी चम्मच तेल १/२ छोटी कटोरी कॉर्न फ्लौर २ बड़े चम्मच अजवाइन १ छोटी चम्मच सेंधा नमक (छिडक ने के लिए) गुनगुना पानी जरूरत के जितना ले / १ कप से थोड़ा कम
  2. परात में मैदा डाले।
  3. अजवाइन और नमक डालें।
  4. ३-४ चम्मच तेल डालें।
  5. मिक्स करले।
  6. मोइन मुठ्ठी भर होना चाहिये।
  7. अब गुनगुने पानी से आटा लगाए।
  8. आटा थोड़ा कड़क गूंथे, पूरी के जैसे।
  9. कॉर्न फ्लौर में बाकी तेल डाले।
  10. अच्छे से मिला के पेस्ट बना ले।
  11. आटे को मसल के मुलायम करे।
  12. एक जैसी लोईयां बनाले।
  13. एक लोई लेके थाली पे हल्का सा तेल लगाके पतली रोटी बेले।
  14. रोटी पे कॉर्न फ्लौर की पेस्ट लगाए।
  15. अच्छे से सारी रोटी पर पेस्ट लगा ले।
  16. इसे रोल करे।
  17. रोल को छूरी से काट ले और फिर उसके छोटे छोटे रोल बनाए।
  18. एक एक रोल को खड़ा करके उंगली से थोड़ा दबा ले।
  19. बेलन से हल्के हाथ से जरा जरा बेले।
  20. सारी पुरिया तैयार है।
  21. कड़ाई में तेल गर्म करें।
  22. एक एक करके कड़ाई में पूरियों को डाले और धीमी आँच पर तले।
  23. कुछ देर बाद पूरियों को कड़छी से पल्टाले।
  24. इसे सुनहरा या गुलाबी होने तक तले।
  25. सारी निमकी या ऐसे ही बना के निकाल ले।
  26. अजवाइन निमकी तैयार है उसपे चाहे तो सेंधा नमक डालें।

Reviews (1)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
Shruti Jolly
Oct-20-2017
Shruti Jolly   Oct-20-2017

Bhatt achhi lag rahi hain

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE