Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Holi special : नॉन वेज खाना है तो चिकन तवा फ्राई करें ट्राई

chiken tawa fry holi

होली के दिन जिस तरह से रंग और गुलाल का संबंध भांग से होता है। ठीक वैसे ही होली के समय नॉन वेज डिश का। होली में वेज के साथ-साथ नॉन वेज खाने के लिए रेसिपी न बने ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। कई महिलाएं तो एक सप्ताह पहले ही ये तय कर लेती हैं कि होली के दिन क्या बनाना है और क्या नहीं।

ऐसे में अगर आप भी होली के लिए किसी लजीज नॉन वेज की रेसिपी तलाश कर रहे है। तो फिर आपको चिकन तवा फ्राई ज़रूर बनाना चाहिए। चिकन तवा फ्राई को एक बार बनाने के बाद आप होली के साथ अन्य दिन भी जरूर बनाना पसंद करेंगे। तो आइए जानते है।

बनाने की विधि:-

चिकन तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को साफ पानी में धो लें। चिकन साफ करने के बाद उसे क्यूब्स में काटकर किसी बड़े से बर्तन में रख लें।

इसके बाद चिकन में बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हल्का तेल, एक-एक कप पानी, नींबू रस और बेसन आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें।

सभी सामग्री को मिलाने के बाद चिकन को लगभग 10 मिनट मिलाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद एक बार फिर से चिकन को अच्छे से मिला लें।

अब तवे पर बटर को डालकर गर्म कर लें। जब बटर गर्म हो जाए तो मिलाए हुए चिकन को तवे में डालें। और चारों साइड गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से पका लें। और किसी प्लेट में निकालकर रख लें। चिकन को प्लेट में निकालकर ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ता को डाल दें और आपका चिकन तवा फ्राई खाने के लिए तैयार हो गया।

 

होली के दिन अगर मीठा खाकर बोर हो गए है तो आप अपने घर में तवा चिकन फ्राई बनाने की कोशिश जरूर करें। साथ ही BetterButter पर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।