Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

देखें वेजिटेरियन के लिए क्यों बना यह “शाकाहारी मीट”?

आपके सगे संबंधी में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें नॉनवेज खाने का तो बहुत मन करता होगा लेकिन किसी ना किसी वजह से नॉनवेज को नहीं छूते होंगे। वजह साफ हैं कि उनको नॉनवेज का स्मेल पसंद नहीं आता होगा या फिर भगवान के अच्छे पुजारी होंगे। आज जो हम आपको बताने वाले हैं. वो हैं “मॉक मीट” अब इसे शुद्ध शाकाहारी हों या शुद्ध पुजारी लोग। वो भी बड़े चाव से इसे खा सकते हैं। दरअसल सदियों से लोग मांसाहारी भोजन का विकल्प तलाश रहे थे। जो अब जाकर “मॉक मीट” के रूप में सामने आया है और इस समय काफी मशहूर हो रहा हैं।

 

 

इंस्टाग्राम फूड ब्लॉगर youtubeswadofficial के द्वारा एक अपलोड किए गए वीडियो में गौरव वासन कहते हुए साफ नज़र आ रहे हैं कि ये 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारियों के लिए बना चिकेन लेग पीस हैं। जो सोयाबीन से बना हुआ हैं। और हूबहू चिकेन लेग पीस जैसा दिख रहा हैं। लेकिन ये हैं “मॉक मीट” वो भी शुद्ध शाकाहारियों के लिए।

 

यहां वीडियो देखें:- https://www.instagram.com/reel/CaeJfXpBE4i/?utm_medium=copy_link

जब से वीडियो अपलोड किया गया। इसे 372K बार देखा जा चुका हैं। 26.2K से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा हैं कि “खाना हैं तो असली खाओ दिल को तसल्ली क्यों देना नकली खाकर”, और दूसरे यूजर ने लिखा- “दिल से बुरा लगा हैं वेजिटेरियन के लिए। कितना भी ट्राय कर लो वो ओरिजिनल वाला मज़ा तुम लोग नहीं ले सकते हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- “वेज चिकेन नाम की कोई चीज नहीं होती” ये सब वहम हैं। वही एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई अच्छा हुआ मैं अंधा हूँ, ये देखने से पहले वेज चिकेन कौन निकाला!

 

 

क्या आप भी शुद्ध शाकाहारी हैं! तो इस तरह से अपने घर में भी “मॉक मीट” बनाकर खा सकते हैं। और अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।