Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Holi Special Foods : इन 5 पकवानों से मेहमानों का स्वागत कर जीतें उनका दिल!

holi festival food

होली के दिन लोग होली मिलन के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं। होली पर स्पेशल पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। जैसे- गुजिया, नमकीन, रसगुल्ले, मालपुए और भी ऐसे कई पकवान जिन्हें लोग होली पर्व बनाते हैं।

 

अगर आप भी होली 2022 अपने मेहमानों के लिए बनाना चाहते है खास। तो आज हम ऐसे पकवान के बारे में बता रहे है। जिनसे आप अपने मेहमानों का अच्छे से स्वागत कर सकते है।

 

पोहा:-

होली पर अपने मेहमानों के स्वागत के लिए आप घर में पोहा भी बना सकते हैं। इसे अपने मेहमानों को कटे टमाटर, प्याज, धनिया और नींबू के रस निकालकर परोस सकते हैं। और होली पर आपका ये स्नैक्स मेहमानों को काफी पसंद आएगा।

कचौरी:-

अक्सर त्योहार पर मीठा खाने से लोग बोर जाते है। और कुछ नमकीन खाने का दिल करने लगता है। ऐसे में अपने मेहमानों को होली के दिन कुछ मीठा के साथ नमकीन भी परोस सकते हैं। आप होली पर मेहमानों के लिए आलू की कचौरी या दाल की कचौरी भी बना सकते हैं।

ठंडाई:-

होली त्योहार का सबसे फेमस ड्रिंक ठंडाई है। गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करने लगता है। ऐसे में आप होली मिलन पर आने वाले मेहमानों का स्वागत ठंडाई से करेंगे तो उन्हें बहुत पसंद आएगा।

गुजिया:-

उत्तर भारत में होली के दिन गुजिया हर घर में बनाई जाती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में होली के मौके पर बड़े स्तर पर गुजिया बनाई जाती है। यदि आप चाहें तो अलग-अलग वैराइटी जैसे रवा गुजिया, खोया गुजिया या चॉकलेट गुजिया बनाकर मेहमानों का स्वागत कर सकते हैं।

 

गुलाब जामुन:-

होली के त्योहार पर हर घर में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस साल होली पर आप गुलाब जामुन से अपने मेहमानों का दिल जीत सकते है।

 

क्या आप इस होली में अपने मेहमानों को नए डिश खिलाने के लिए कन्फ्यूज्ड हो रहे है? तो आप इन 5 पकवानों में से कोई भी डिश बनाकर आप अपने मेहमानों का मुंह मीठा और नमकीन कर सकते है। साथ ही BetterButter पर ये आर्टिकल अगर पसंद आया है तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते है। और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।