Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

चेहरे की झुर्रियां हटाने के 10 घरेलु नुस्खे

चेहरे पे झुर्रियों का आना किसी भी महिला के लिए एक बुरे सपने की तरह होता है। झुर्रियों को बढ़ते उम्र की निशानी माना जाता है पर आजकल कम उम्र में ही झुर्रियां होना आम बात हो गयी है। महिलाएं झुर्रियों की समस्या को लेकर बहुत परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करती हैं।

पर क्या आप जानते हैं की कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे हैं जिनकी सहायता से आप झुर्रियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1) पत्ता गोभी का जूस

इस्तेमाल करने का तरीका-

एक पत्ता गोभी का जूस निकाल कर उसमे गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

 

2)मसूर दाल का मास्क

इस्तेमाल करने का तरीका-

मसूर दाल को पानी के साथ पीस लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

 

3) गाजर

इस्तेमाल करने का तरीका-

2 गाजर को उबाल कर पीस लें फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ओलिव आयल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 1 घंटे बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

 

4) मेथी

इस्तेमाल करने का तरीका-

एक मुट्ठी मेथी को पानी के साथ पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे को अच्छी तरह से सूखने दें और फिर पानी से धो कर चेहरे को पोछ लें।

 

5) वैसलीन

इस्तेमाल करने का तरीका-

रात को सोने जाने से पहले चेहरे पर वैसलीन लगाएं।

नोट- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इस नुस्खे को ना अपनाएं।

 

6) गन्ने का जूस

इस्तेमाल करने का तरीका-

1-2 चम्मच गन्ने के जूस को 1 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

 

7) दालचीनी मास्क

इस्तेमाल करने का तरीका-

दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नोट– दालचीनी सभी प्रकार की त्वचा पे सूट नहीं करता इसलिए पुरे चेहरे पर लगाने से पहले इसे हाथ पर लगा कर टेस्ट कर लें।

 

8) मूली के बीज का मास्क

इस्तेमाल करने का तरीका-

एक मुट्ठी मूली के बीज को पानी के साथ मिलकर स्मूथ पेस्ट बना ले। इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

 

9) टोमेटो मास्क

इस्तेमाल करने का तरीका-

एक टमाटर को आधा काटें और उसके एक भाग को समुद्री नमक में डालें। अब उस टुकड़े से 1 मिनट तक अपने चेहरे पे स्क्रब करें और 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

 

10) अनानास

इस्तेमाल करने का तरीका-

अनानास के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ें। चेहरे को सूखने दें और 20 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें।

अब आपको रिंकल्स से डरने की ज़रूरत नहीं है! इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर हमेशा-हमेशा के लिए उनसे छुटकारा पाएं।

चित्र श्रोत: youtube, fair and glow, acne skin site, beautifulhameshablog, lmt-lss, natural living , nature’s first path: holiistic nutrition