इंडिया में रहना मतलब घर में रिश्तेदारों का आना- जाना बहुत ही नार्मल सी बात है| कितनो की तो शकल भी आपको याद नहीं होगी लेकिन हर शादी, बर्थ–डे पार्टी में आपके पेरेंट्स आपको ऐसे कितने ही अंकल और आंटियो से मिलवाते है| बेटे ये तुम्हारी दिल्ली वाली आंटी या बेटे शगुन थी न जो नर्सरी में तुम्हारे साथ पढ़ती थी ये उसकी मम्मी! इनमे से कितनी आंटिया हमारे बचपन का एक बड़ा ही दिलचस्प पहलू रही है| तो आज का ब्लॉग है उन्ही प्यारी से संस्कारी आंटियो के नाम-
1. कान का पर्दा फाड़ने वाली आंटी
उसकी डरावनी हंसी टेबल पर पड़े कप को गिरा दे| हां, हम सब ऐसी एक न एक आंटी को जानते है जिसकी जोरदार हंसी मीलों दूर से पता लग जाती है|
2. हर बात में नाक घुसाने वाली आंटी
इस तरह की आंटी बहुत ही कॉमन टाइप है जो जब भी मिलती है सवालों से लाद देती है – बेटे यहाँ क्या कर रहे हो? गर्लफ्रेंड के साथ.. हम्म्म!
3. प्रोत्साहन देने वाली आंटी
ऐसी आंटिया बहुत ही प्यारी होती है जो आपके हर काम में आपको बढ़ावा देती है| नया हेयर कट करा लो या नयी नौकरी मिल जाये- इनके पास हमेशा कुछ अच्छा बोलने को होता है| ऐसी आंटियो को हम सबका सलाम|
4. एक्साम्पल (उदहारण ) वाली आंटी
ऐसी आंटियो के पास दुनिया की हर चीज़ का एक्साम्पल होता है| सुई… सुई तो एक बार मुझे चुभी थी, ख़ून ही ख़ून| प्राइवेट जेट – वो तो मेरे लंदन वाले भतीजे के पास भी है|
5. “अपने बच्चो का गुणगान” गाने वाली आंटी
मेरी बेटी के 98 % मार्क्स आए है और मेरा बेटे ने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया– ऐसी बहुत सी बातें आप ऐसी आंटियो से घंटो सुन सकते है|
6. सख्त मिजाज़ वाली आंटी
हे भगवान ! ऐसी आंटी से हर कोई डरता है| चाहे हमने कुछ गलत न किया हो लेकिन उनके देखना का तरीका ही आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कही गलती से मिस्टेक तो नहीं हो गयी|
7. रिश्तें करवाने वाली आंटी
आपको सच में लग रहा था की ऐसी आंटी को हम भूल जायेंगे| 25 के हो जाओ फिर आप के गले में हाथ डाल कर पूछेगी शर्मा जी का बेटा बैठा है बात चलाऊ ?
8. “और खाओ” कहने वाली आंटी
आपने अभी- अभी खाना खाया है ? कोई फर्क नहीं पड़ता| क्योंकि ऐसी आंटियो की ज़िन्दगी का एक ही मकसद है आपके मुँह में खाना ठूसना|
9. तुलना करने वाली आंटी
आपके भाई को अक्षय कुमार से, अपनी नयी खरीदी चप्पल को करीना कपूर की चप्पल जैसी, दिल्ली को लंदन से कम्पयेर करने में कभी नहीं चूकती लेकिन ऐसी आंटियो से आपको कोई खतरा नहीं है|
10. नयी पीढ़ी की आंटी
ये वो आंटी है जो इंस्टाग्राम पर है| ऐसी आंटी जानती है की क्या फैशन है या कौन सी कॉफी शॉप में बेस्ट एस्प्रेसो मिलती है| ऐसी आंटी की आपकी मम्मी से ज्यादा आपसे पटती है|
चित्र स्त्रोत: gifimage.net, lmt-lss, giphy, buzzfeed, tenor, daily social, times of india, starsunfold, bookmyshow, mimansashekhar, satyagrah

