Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

5 ऐसे एक्सेसरीज जो एक महिला के पास होने चाहिए

_218_5 आभूषण

यूँ तो कहा जाता है कि गहने एक महिला कि सबसे प्यारी चीज होती है। गहने और भारतीय महिलाओं का अनन्त प्यार किसी से छिपा नहीं है। यह स्पष्ट है कि एक भारतीय महिला को खुश करने के लिए उसे खूबसूरत गहने का एक सेट उपहार दें। किसी महिला के जीवन में गहने का महत्व इस तथ्य से लिया जा सकता है कि एक महिला की अलमारी गहने के बिना पूरी नहीं होती है।

इसीलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए आज हम कुछ ऐसे ही गहनों के बारे में जानेंगे जो कि आपको पारम्परिक रखने के साथ साथ आपको स्टाइलिश भी बनाएगा और हर महिला के पास होने चाहिए।

1) क्लासी नेकलेस

इस प्रकार का नेकलेस हर प्रकार के कपडे पर जचता है। क्लासी नेकलेस में ख़ासतौर पर विभिन्न रंगों के स्टोन का प्रयोग किया जाता है। आप सिंगल लेयर या मल्टी लेयर किसी का भी प्रयोग अपने कपड़ों के अनुसार कर सकतें हैं।  अगर आपके पास इन तीनों प्रकार के नेकलेस है तो इसे आप किसी भी कपड़ों के साथ पहन सकते हैं। यह आपके लुक को और एलिगेंट बनाता है।

 

2) ईयररिंग

हम किसी भी रंग के ईयररिंग को अपने कपड़ों के रंग के अनुसार चुन सकते हैं। इसे हम किसी भी अवसर पर पहन सकते हैं। ईयररिंग का साइज आप अपने चेहरे के आकार के अनुसार चुन सकतें हैं।

 

3) बैंगल

बैंगल हमेशा से महिलाओं कि पसंद रही है चाहे वो युवा हो या मिडिल ऐज की महिलाएं। आजकल बैंगल में बहुत तरह के डिज़ाइन उपलब्ध है, आप गोल्ड, सिल्वर या कॉपर किसी भी कलर का बैंगल चुन सकते है। ये तीनो प्रकार के बैंगल आप किसी भी कपड़ों पर पहन सकते हैं। ये आपको एक पारम्परिक रूप प्रदान करेगा और साथ ही साथ आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा।

 

4) एंक्लेट

एंक्लेट आपके पैरों की खूबसूरती को और निखारते हैं। फंकी से लेकर ब्राइडल तक हर अवसर के लिए अलग अलग प्रकार के एंक्लेट उपलब्ध है। अगर आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ एंक्लेट पहनना चाहते हैं तो आप फंकी एंक्लेट को चुन सकतें है लेकिन अगर आप पारम्परिक कपड़ो के साथ पहनना चाहतें है तो इसके लिए अलग तरह के एंक्लेट हैं।

 

5) स्टोन रिंग

रिंग का एक महिला की जिंदगी में बहुत महत्व है। अगर आप अपने फैशन में एक रिंग को शामिल कर लेते हैं तो ये आपके फैशन में चार चाँद लगा देता है। आजकल रिंग्स में कई रंगों के स्टोन का प्रयोग होता है जिसे आप अपने पहनावे के अनुसार चुन सकते हैं। ये तीन रिंग्स कुछ ऐसे सामान्य रिंग्स है जो हर किसी के पास होने चाहिए। इसे आप किसी भी कपड़ों के साथ पहन सकते हैं।

चित्र श्रोत: EverAfterGuide, Allezgisele Diamonds, Weswadesi, AliExpress, weddingceilidh, pinterest, thetiana, antiquesilverjewelry.blogspot, akriti, I love silver jewellery, Gemesnpearl, snapdeal, Flickr, Mirraw, google.