Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है

_135_B_adopted children

गोद लेना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति या दंपति किसी अन्य व्यक्ति के बच्चे को क़ानूनी रूप से अपनाता है। अगर हम कुछ सदी पहले की बाते करें तो गोद लेने की प्रक्रिया बहुत सामान्य नहीं थी। यह प्रक्रिया एक निःसंतान दंपति के लिए आखरी उपाए होता था। कोई आम व्यक्ति बच्चा गोद लेने के लिए सोचता भी नहीं था। लेकिन पिछले कुछ समय से हमारे बॉलीवुड के कुछ हस्तियों ने गोद लेने की प्रक्रिया को एक मज़बूरी सोचते हुए अपनी ख़ुशी से बच्चों को गोद लिया है। और समाज में फैली हुई इस रूढ़िवादी धारणा का उलंघन करते हुए जागरूकता फ़ैलाने की कोशिश की है।

यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे जनसंख्या में वृद्धि हुए बिना एक बेघर बच्चे को परिवार मिल जायेगा और एक माता पिता को बच्चे का सुख भी प्राप्त हो जायेगा।

आज हम ऐसे बॉलीवुड हस्तियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने बच्चे को गोद लिया है :

 

1) सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 25 वर्ष की उम्र में अपनी बेटी रीनी को क़ानूनी रूप से अपनाया। उनके लिए ये काम आसान नहीं था, उन्हें इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। जैसा की हिन्दू गोद लेने और रख रखाव अधिनियम के अंतर्गत एक लिंग के दो बच्चों को गोद लेना मना है, इसके बावजूद उन्होंने 2009 में दुबारा से अपनी दूसरी बेटी अलीशाह को अपनाया। इसके लिए सुष्मिता सेन को बहुत से लोगों का विरोध सहना पड़ा। आज वो दो खूबसूरत बेटियों की माँ है।  

 

2) सुभास घई

सुभास घई हिंदी सिनेमा के एक जाने माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। इन्होने अपने छोटे भाई की बेटी मेघना को क़ानूनी तौर पर अपनाया है। वो नहीं चाहतें थे की उनकी बेटी हिंदी सिनेमा में आये इसीलिए उन्होंने उसे इन सब चीज़ों से बहुत दूर रखा और उसे उच्च अध्ययन के लिए लंदन भेज दिया। सुभास घई की दो बेटियां है जिसमे से दूसरी मुक्ति घई है जो उनकी जैविक संतान है।  

 

3) रवीना टंडन

रवीना टंडन 90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। बतौर प्रसिद्ध अभिनेत्री उन्होंने दुनिया की परवाह किये बिना शादी से पूर्व ही पूजा और छाया दो बच्चियों को क़ानूनी तौर पर गोद लिया। जब उन्होंने इन्हे अपनाया था तब पूजा 11 वर्ष की और छाया 8 वर्ष की थी। उन्होंने उन दोनों बच्चियों को एक अद्भुत जीवन दिया। 2004 में अनिल थडानी से शादी के बाद उन्होंने रक्षा और रणबीर नाम के अपने दो बच्चों को जन्म दिया।

 

4) प्रीति ज़िंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने 34 वें जन्मदिन पर खुद को एक आश्चर्यजनक उपहार दिया, उन्होंने 34 भारतीय लड़कियों कोअपनानेका फैसला किया। इसके लिए उन्होंने मदर मिरेकल स्कूल, ऋषिकेश की 34 लड़कियों को अपनाया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की वे इन बच्चों को एक बेहतर शिक्षा और बेहतर ज़िन्दगी देना चाहती हैं।

 

5) मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड में अद्भुत डांस के लिए जाने जाते हैं। उन्हें लोग डिस्को डांसर के नाम से भी जानतें है। आपको यह जान कर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को डस्टबिन से बचाया और साथ ही साथ उसे क़ानूनी रूप से अपनाया भी। उन्होंने उस बच्ची का नाम दिशानी रखा और बहुत ही लाड प्यार से अपने बाकी बच्चों के साथ उसकी भी परवरिश की। दिशानी हमेशा अपने माता पिता की लाड़ली छोटी बेटी और अपने तीनों भाइयों की छोटी प्यारी बहन रही हैं।

चित्र श्रोत: filmydrama, pinterest, ndtv, indiatimes, the express tribune, google, masala, hindustan times, avp live, bollywoodlife.