Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

घर पर ग्लोइंग त्वचा पाने के 5 तरीके

glowing skin hindi cover

हर महिला ग्लोइंग स्किन चाहती है पर अक्सर महिलाओं को पारलर जाने का टाइम नहीं मिलता। हम आपको 5 आसान उपाय दे रहे हैं जिससे आप घर पर ही ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं-

1. कोको पाउडर और केला

कोको पाउडर सिर्फ आपका केक को ही नहीं आपके चेहरे को भी सुन्दर बना सकता है। दो चमच कोको पाउडर में 3 चमच बहुत गाढ़ी दही, 1 चमच शहद, 1 चमच नीम्बू का रास और ½ मसला हुआ केला मिला लें। सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। इस मास्क को चेहरे पर लगा लें और 20-25 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा मुलायम होती है और ग्लो करती है।

 

2. एलो वेरा जेल और चन्दन पाउडर  

 

एलो वेरा जेल चेहरे पर कुदरती निखार ले आता है। एक चमच एलो वेरा जेल में 2 बड़े चमच चन्दन पाउडर, 1 चमच ओलिव आयल, 2 चमच नीम्बू का रास और थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें और चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद धो दें। इससे चेहरा हाइड्रेटेड रहता है और उज्जवल लगता है।

 

3. खीरा

 

एक छोटा सा खीरा कदूकस कर लें और उसमे 2-3 चमच दही मिला लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसे सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। खीरा त्वचा को ताज़गी देता है और त्वचा का रंग भी हल्का करता है।

 

4. विटामिन इ आयल

 

विटामिन इ आयल चेहरे के काले धब्बे हटाने में बहुत सहायक है और त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। एक विटामिन इ का कैप्सूल लें और उसमे 3-4 बूँदें बादाम का तेल मिला लें। इस मिश्रण को रोज़ अपने चेहरे पर लगाएं और हलकी मसाज करें। सभी काले धब्बे साफ़ हो जायेंगे।

 

5. विटामिन सी

विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनता है, धुप से बचता है और उससे स्वस्थ और मुलायम बनता है। 2 विटामिन सी की गोलियां लेकर उन्हें पीस लीजिये और इसमें 2 चमच गुलाब जल व 1 चमच शहद मिला लीजिये। इस मिश्रण को रात को चेहरे पर लगाइये और दस मिनट बाद धो दीजिये। अगले तीन दिन तक आपका चेहरा दमकता रहेगा!

चित्र स्त्रोत: momjunction, premiersoftware, homeremedyshop, youtube, fabhow