Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

2018 के टॉप 5 बन हेयर स्टाइल

अगर हम किसी ऐसे ट्रेंडी हेयर स्टायल की बात करें जो हर मौके पर जचे तो वो है एक परफेक्ट बन (जूड़ा) | एक क्लासी बन के लिए पार्लर में जाना जरूरी नहीं है बल्कि कुछ आसान स्टेप्स से दे अपने बालों को पार्लर वाला लुक | आपके लिए लाये है हम 2018 के टॉप 5 बन हेयर स्टायल-

1)डोनट या सोक बन हेयर स्टाइल

इस हेयर स्टायल की खासियत ये है की ये स्टाइलिश होने के साथ साथ बहुत ही जल्दी से बनने वाला है | इसलिए इसे जीरो मिनट हेयर स्टायल भी कहा जाता है | आपको बस एक पुरानी कटी हुई जुराब या फिर एक बड़ा हेयर बेंड लेना है,एक पोनीटेल बना के अपने बालों को चारों और से लपेटना है और हो गया एक आकर्षक हेयर स्टायल | समझे स्टेप-बाई-स्टेप तरीका इस वीडियो के जरिये –

2) लो मेस्सी साइड बन हेयर स्टाइल

पार्टी के लिए जाना हो और कपड़े चाहे हो कुछ भी | लेहंगा, साड़ी, सूट या फिर ड्रेस, इस हेयर स्टाइल को कोई मात नहीं दे सकता | थोड़े बाल करे घुंगराले और लटो को निकलने दें और हेयर स्टाइल हो गया तैयार !  समझे स्टेप-बाई-स्टेप तरीका इस वीडियो के जरिये-

 

3) लो एंगुलर हॉफ सर्किल बन

इंडियन कपड़ो के साथ बनाये ये हेयर स्टाइल और सबसे अच्छी बात है की इसमें फूलों या फिर मैचिंग हेयर एक्सेसरीज का यूज़ करके दिखे और भी खूबसूरत | समझे स्टेप-बाई-स्टेप तरीका इन तस्वीरो के जरिये-

 

4) क्रिस-क्रॉस बन

अगर आपके बहुत ज्यादा लम्बे बाल नहीं है और आपको जूड़ा बनाना पसंद है तो ये है आपका हेयर स्टाइल | थोड़ी सी शॉपिंग करिये और इस बन को सजाये फैंसी पिंस से |

5)बी-हाइव बन

ये है एक पुराने जमाने का हेयर स्टाइल एक नए मॉडर्न ट्विस्ट के साथ | इस हेयर स्टाइल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्किट में कई स्टाइलिश पिंस, बाउ और ट्रेंडी क्लिप्स मिलते हैं |

चित्र स्त्रोत – oil loves, pinterest, galstyle.com