एक औरत को बस कुछ कुर्ते और लेग्गिंग्स दे दो और कई दिनों की कपड़ो की शॉपिंग से छुट्टी क्योंकि कुर्ते होते ही हैं इतने आरामदायक और स्टाइलिश |कुर्तों में वो बात है कि हर उम्र की महिला इसे पहनना पसंद करती है | आपकी अलमारी चाहे कुर्तो से भरी होगी लेकिन हम बताएँगे ऐसे 5 तरह के कुर्ते जो हर एक औरत के पास होने चाहिए | देखते हैं आपके पास कौन-कौन से हैं?
1. काफ्तान या पोंचू कुर्ती
इस तरह की कुर्ती बहुत ही आरामदायक और हवादार होती हैं और आपके मोटापे को भी छुपाती हैं|
- किसके साथ पहनें–जीन्स, लेग्गिंग्स, पजामी या स्ट्रैट पैंट के साथ |
- कौन सा कपड़ा- जॉर्जट,क्रेप, शिफॉन,रेयान |
2. अनारकली कुर्ती
उस आकर्षण और एथिनिक लुक के लिए बनी हैं अनारकली कुर्ती | अनारकली कुर्ती में इतने डिज़ाइन मार्केट में आ गए हैं कि आप सोच भी नहीं सकते | और बात तो इसमें हैं आपकी कद–काठी कैसी भी हो ये हमेशा आपकी ख़ूबसूरती को बढ़ाती हैं |
- किसके साथ पहनें – लेग्गिंग, चूड़ीदार, लम्बी स्कर्ट या प्लाज़ो|
- कौन सा कपड़ा- कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट, चंदेरी या ब्रॉकेट|
3. ऐसीमेट्रिक कुर्ती
अगर आप नार्मल लम्बे कुर्ते से ऊब चुकी हैं तो आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस–ऐसीमेट्रिक कुर्ती | ये स्टाइलिश कुर्ती आपको लम्बा और भीड़ से अलग दिखने में मदद करती हैं इसलिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां इसे पहनना बहुत पसंद करती हैं |
- किसके साथ पहनें- चूड़ीदार, जेग्गिंग्स, पेंट्स, लेग्गिंग्स, जीन्स
- कौन सा कपड़ा- शिफॉन,कॉटन, पॉलीस्टर, सिल्क, चंदेरी या फिर क्रेप |
3. डबल-लेयर्ड कुर्ती
जैसा नाम बिलकुल वैसे ही है इसका स्टाइल | इस कुर्ती का वो एक्स्ट्रा लेयर इसको शानदार बना देता है| यहाँ तक कि आजकल ऐसे भी डबल–लेयर्ड कुर्ते मार्किट में हैं जिसके एक्स्ट्रा लेयर को हटाया भी जा सकता हैं और आप इसे बिना लेयर के भी पहन सकते हैं | एक नाम और दो काम |
- किसके साथ पहनें- प्लाज़ो, लेग्गिंग, चूड़ीदार, जीन्स या जेग्गिंग्स |
- कौन सा कपड़ा- कॉटन, पॉली कॉटन, क्रेप, जॉर्जेट या पॉलीस्टर |
5. टेल-कट कुर्ती
पार्टी में जाना है और पहनना है कुछ इंडो–वेस्टर्न, टेल–कट कुर्ती पर थोड़ी सी नज़र डाले | आगे से थोड़ी सी छोटी और पीछे टेल की तरह लम्बी – देती हैं आपको बहुत ही उम्दा लुक |
- किसके साथ पहनें- जीन्स, लेग्गिंग्स, ट्रेगिंग्स, स्टॉकिंग्स|
- कौन सा कपड़ा- पॉलीस्टर, रेयान, जॉर्जेट, कॉटन या पॉली जॉर्जेट |
चित्र स्त्रोत– लुक्स gud, pinterest, india emporium,

