कई बार, बच्चे अपनी नाक में ऊँगली डालने लग जाते है। नाक में ऊँगली डालना एक ऐसी आदत है जो बच्चों को लिए काफी हानिकारक भी हो सकती है। इस आदत की जड़ दो है। पहेली, की कभी कभी मौसम के बदलने से और ज़्यादा देर एयर कंडीशनर में बैठने से बच्चों की नाक में सूखापन हो जाता है, जिसकी वजह से बच्चे परेशान हो जाते हैं और अपनी नाक निकालने लग जाते है। दूसरी, की कई बार बड़ों को ऐसा करते देख, बच्चे भी नाक निकालने लगते हैं।
इस बुरी आदत को रोकने के लिए, हम लाये हैं कुछ आसान घरेलु नुस्खे-
1. बच्चों को अवगत कराएं
नाक निकालने की आदत रुकने के लिए, पहले आपको बच्चे को समझाना पड़ेगा की यह आदत क्यों बुरी है। आपको उन्हें बताना होगा की नाक निकालने से कई अन्य इन्फेक्शन्स हो सकते हैं। जब बच्चों को कोई बात प्यार से समझायी जाती है, तो वह उस बात को ज़्यादा समझते है।
2. बच्चों को हाइड्रेटेड रखे
जब आप एयर कंडीशनर वाले कमरे मैं है, तो उस कमरे में पानी से भरा एक छोटा जग ज़रूर रखे। अगर मौसम ज़्यादा गरम और सूखा है, तो अपने बच्चे को पानी और अन्य लिक्विड्स देते रहे।
3. रूमाल का इस्तेमाल कीजिये
कभी कभी यह बहुत ज़रूरी हो जाता है की बच्चे अपनी नाक साफ़ करें। अपनी ऊँगली का इस्तेमाल करने से पहले, बच्चों के हाथ में रूमाल दे दीजिये और हल्का सा ब्लो करने को कहिये।
4. बच्चे को टोक दें
जब भी आपके बच्चा अपने नाक साफ़ करने वाले हो, तो उससे बताये की ये अच्छी आदत नहीं है। कई बार ऐसा करने से, आपके बच्चे को भी अपनी गलती का एहसास होगा और वह ऐसे नहीं करेगा।
5. बच्चे का ध्यान कहीं और लगाए
अगर आपको ऐसा लगता है की आपके बच्चा अपनी नाक इसलिए साफ़ कर रहा है ताकि उसके हाथ व्यस्त रहे, तो उससे ऐसा करने से डिस्ट्रेक्ट करे। ध्यान बटाने के लिए बच्चे को उसका पसन्दीदा खेल, पजल या रंग भरने वाली किताब दे ताकि वह अपनी नाक के बारे में भूल जाये। आप अपने बच्चे को कहानी द्वारा बता सकते हो की कैसे एक बच्चा था जो अपनी नाक निकालता था और उसकी वजह से वह बीमार पद गया था-ऐसी चीज़ें बच्चों को बहुत जल्दी समझ आ जाती है।
चित्र श्रोत: hthayat, kopihijau, drolesdemums, jansatta, masterfile

