Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

घुटने के दर्द के 6 सरल इलाज

knee pain hindi cover

प्यार में घुटने टेक देना एक अलग बात है पर जब दर्द की वजह से आपके घुटने जवाब दे रहे हो तो यह बिलकुल असहनीय हो जाता है | घर में रखी चीज़ों का इस्तेमाल करके बनाइये ऐसे प्रभावशाली नुस्खे जिससे आपका दर्द एक दो और तीन हो जाएगा |

1. बथुआ

आपने बथुए की रोटी तो बहुत खायी होगी लेकिन आपको शायद इसका एक बहुत ही एहम फायदा ना पता हो| बथुए का रस पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और घुटनों के दर्द से आराम मिलता है|

 

2. सरसों का तेल

सरसों का तेल शरीर में खून का प्रवाह बढ़ता हैं जिससे घुटनों के दर्द और सूजन से राहत मिलती हैइसे रोजाना दो बार दो हफ्तों तक लगाए |

3. सिंहपर्णी (dandelion leaves)

सिंहपर्णी का नाम शायद आपमें  से कम लोगो ने सुना होगा पर इसका काम बहुत लोगो को फायदा देता है| सिंहपर्णी में विटामिन A और C प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये घुटने के चुभानशील दर्द को कम कर देता है|

 

4. मेथी और पानी

मेथी प्राचीन काल से ही अपनी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है तभी यह घुटनों के दर्द को दूर करने में बहुत ही सहायक होती है| मेथी जोड़ो को गर्माहट देती हैं जिससे दर्द जल्द ही ठीक हो जाता हैं|

 

5. निम्बू

आप सोच रहे होंगे निम्बू और घुटनों का दर्द ? जी, निम्बू में सिट्रिक एसिड होता है जो आपके जोड़ो में जमा होने वाले यूरिक एसिड को समाप्त करता है| और इसी कारण कई बार आपके घुटनों में असहनीय दर्द होता है|

 

6. अदरक की चाय

घुटनों के दर्द को ठीक करने में अधरक की चाय बहुत ही फायदेमंद होती हैं लेकिन इसे लगातार पीने से ही आराम मिलता है|

चित्र श्रोतThe source bulk food,pinterest, times of India,woolworths, the fit global