हर रिश्ते की शुरुआत में दोनों पार्टनर्स में खूब उत्साह होता है| पर सच्चा प्यार तब सामने आता है जब शुरुवाती उत्सुकता फीकी पड़ने के बावजूद वो प्यारा सा ख्याल कि ”बहुत प्यार है ” हमेशा साथ रहे |
अगर आप भी जानना चाहते ऐसे 7 संकेत जो बताये कि आप और आपके पति में अब भी वो प्यार है तो इसे पढ़े-
1. आपका काम में साथ देना
इतने साल एक साथ रहते-रहते आप दोनों को पता होता है कि ऐसी कौन सी बात या काम है जिसे करने में मेरे पार्टनर को गुस्सा आता हैं या चिढ़ होती है | और आप दोनों ही अपनी पूरी कोशिश करते हैं कि वह काम ना करें | या फिर अगर आपका पार्टनर आपके काम में साथ दे तो आपको अच्छा लगेगा | जैसे घर का कोई काम या फिर थोड़ी देर बच्चों को संभालना ताकि आप आराम कर सकें | अगर ऐसा ख़याल है तो “प्यार है”|
2. इशारों को समझिये
चाहे आपके सबके साथ हो या अकेले- आप और आपके पार्टनर छोटे-छोटे इशारों से बताता है कि प्यार है जैसे आपने खाना खाया ? थोड़ा आराम कर लो | बाद में हो जायेगा ये काम | आज का दिन कैसा था ? या फिर थोड़ा अपनी सेहत का भी ध्यान रखो | बेफिक्र रहे “प्यार है” |
3. आपको और अच्छी तरह समझना
अगर आप और आपका पार्टनर एक दूसरे से किसी भी टॉपिक पर बात कर सकें और अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए समय कि कोई कमी ना हो तो जान लीजिये “प्यार हैं ‘’|
4. अकेले में वक़्त बिताना
रिश्ते ऊपर से बन कर आते हैं लेकिन इसे सक्सेसफुल आप दोनों को ही बनाना है | अगर आपको एक दूसरे के साथ अकेले वक़्त बिताना, छोटे-छोटे सरप्राइज देना, एक दूसरे की प्यार भरी चुटकी लेना अच्छा लगता हैं तो “प्यार है ‘’ |
5. एक-दूसरे की इच्छाओं की कदर करना
आपको नयी–नयी रेसिपीज बनाना पसंद है लेकिन आपके पति को खेलों में रुचि है | कभी एक मैच आप अपने पति के साथ खेल ले या फिर कभी आपके पति आपकी रेसिपी के लिए सामान इकट्ठा करें तो “प्यार है ‘’|
6. सम्मान करना
अगर आप दोनों एक दूसरे को सबके सामने या फिर अकेले में सम्मान देते हैं तो प्यार है | हर एक इंसान का एक अस्तित्व होता है और उसकी कदर होनी चाहिए |अगर ऐसा है तो “प्यार है “|
7. आपकी परेशानी उनकी परेशानी
अगर आपको या आपके पार्टनर को कोई बात परेशान कर रही है तो अगर आप दोनों ही अपना सब काम छोड़ कर उस टेंशन को ख़तम करना चाहते है तो “” प्यार है”|
चित्र श्रोत-vervemagzine.in, Indian blog world,love wallpaper, tea with didi, happy Indian couple, chris nuzacco, video blocks, empowher

