Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

7 ऐसे ख्याल जो एक माँ को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के वक़्त आते हैं

_36_पहली बार स्कूल

हर पेरेंट्स की यह ख्वाहिश होती है की वो अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश दें। इसके लिए वो हर सक्षम प्रयास करते हैं ताकि उनका बच्चा हर झेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करे। बच्चे की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक माँ की होती है, चाहे वो पहली बार आपके बच्चे को स्कूल भेजना हो या उसके बाद की कोई भी जिम्मेदारी इसीलिए जब बच्चा पहली बार स्कूल जाता है तो माँ के मन में बहुत से विचार आते हैं, और आज हम कुछ ऐसे ही विचारों की चर्चा करेंगे।

1) क्या मेरा बच्चा स्कूल के माहौल में खुद को ढ़ाल पाएगा?

जन्म के बाद बच्चों के लिए उनका घर ही पूरी दुनिया होता है, उसके बाहर की ज़िन्दगी से उनका कोई लेना देना नहीं होता है। लेकिन 3 साल की उम्र के बाद जरुरी हो जाता है की उन्हें स्कूल भेजा जाये। ऐसे में एक माँ के मन में ये ख्याल आता है की क्या उनका बच्चा एक अलग माहौल में अपने आप को ढ़ाल पाएगा या नहीं ?

 

2) क्या वो स्कूल में सुरक्षित है?

एक माँ के लिए उसका बच्चा जान से भी प्यारा होता है इसीलिए उसे अपने बच्चे की सुरक्षा की चिंता हमेशा सताती है। ऐसे में अगर वो पहली बार स्कूल जा रहा है तो उनके मन ये  ख्याल बार बार आता है।

3) क्या वो अपने टीचर को पसंद करेगा?

जैसे की हम जानते हैं की ज्यादातर बच्चे किसी नए इंसान के पास जाने में रोने लगते हैंI ऐसे में जब वो स्कूल जाते हैं तो टीचर भी उनके लिए नए इंसान की तरह ही होते हैं तो एक माँ के मन में ये ख्याल आता है की उनका बच्चा अपने टीचर को पसंद करेगा या नहीं ?

 

4) वो अपने माता पिता से दूर जा कर घबरा तो नहीं जायेगा?

जब बच्चा पहली बार स्कूल जाता है तो वो पहली बार अपने माता पिता से दूर भी जाता है ऐसे में वो घबरा भी सकता हैइसी बात की चिंता एक माँ को हमेशा सताती है

 

5) क्या वो इतनी देर स्कूल में बैठ पाएगा?

ज्यादातर बच्चे स्वभाव से बहुत ही चंचल होते हैं, घर में वे हर वक़्त उछलकूद करते रहतें हैं ऐसे में जब वो स्कूल जाते हैं तो एक माँ को ये चिंता सताती है की उनका बच्चा इतनी देर एक जगह शांति से बैठ पाएगा या नहीं ?

 

6) क्या स्कूल में टीचर उसका अच्छी तरह ख्याल रखेगी?

कोई भी माँ अपने बच्चे को लेकर बहुत ही संवेदनशील होती है ऐसे में उनके मन में यह विचार आना स्वाभाविक है।   

 

7) क्या वो मेरे बिना अपना टिफ़िन खा पाएगा?

जन्म से ही बच्चे को खाना खिलने की जिम्मेदारी माँ की ही होती है इसीलिए जब वो स्कूल जाता है तो माँ को यह चिंता रहती है की उनका बच्चा उनके बिना टिफ़िन खायेगा या नहीं।

अगर आपने भी जब अपने बच्चे को पहली बार बार स्कूल भेजा होगा या भेजने वाले हैं और आपके मन में भी ऐसे ख्याल आते हैं तो आप उन्हें हमारे साथ शेयर कर सकतें हैं।

चित्र श्रोत : Education Reaching The Grass Root, Imagesbazar, Sherwood high.