Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा पहनी गयी ट्रेंडी साड़ियां

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ एक बिज़नेस वूमेन, प्रोडूसर, मॉडल और राइटर हैं। उन्होंने एक ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर 5 जीता था जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गयी थी। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हमेशा अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर सुर्ख़ियों में रही हैं। इन्हे हमने हर प्रकार के कपड़ों में देखा है मगर एथेनिक कपड़ो में इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

तो आइये आज हम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा पहनी गयी कुछ साड़ियों की चर्चा करते हैं:

 

1) मैटेलिक साड़ी

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इस मैटेलिक साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर रही हैं। इस साड़ी को किरण उत्तम घोस ने डिज़ाइन किया है। इस साड़ी को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में होने वाले उमंग पुलिस शो में पहना था।

 

2) ट्राइबल लुक साड़ी

हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इस डव निऑन टसल साड़ी को पहना था जिसके ब्लाउज को एक अलग ही अंदाज में डिज़ाइन किया गया था। इस साड़ी को डिज़ाइनर निधि मल्हन ने डिज़ाइन किया थाइसके ब्लाउज पर किया गया ट्राइबल प्रिंट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है ।

 

3)  सफ़ेद साड़ी

इस खूबसूरत साड़ी को डिज़ाइन अनामिका खन्ना ने किया है। इस साड़ी पर रेशम की सहायता से की गयी खूबसूरत कढ़ाई वाकई आश्चर्यजनक दिखती है। इसके पल्लू में खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई की गयी है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाती है।

 

4) मिरर वर्क साड़ी

हाल ही मैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक रॉयल डिनर में मोनीशा जयसिंग द्वारा डिज़ाइन की गयी एक सुंदर गुलाबी साड़ी पहनी थी। उसका ब्लाउज खूबसूरत था जिसे छोटे छोटे मिरर से सजाया गया था। इस साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए उन्होंने फराह खान द्वारा डिज़ाइन की हुई ज्वेल्लेरी भी पहनी। संजना बत्रा ने उनकी खूबसूरत लुक को स्टाइल देने के लिए जूडिथ लेल्बर क्लच का इस्तेमाल किया। इस अवतार में वह इतनी आश्चर्यजनक लग रही थी कि किसी की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थी।

 

5) गाउन साड़ी

एक रियलिटी शो सुपर डांसर 2 में जज बनी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक बहुत ही खूबसूरत साड़ी में नजर आयी। इस साड़ी को फल्गुनी और शेन मोर ने डिज़ाइन किया गया है। इसे उनकी त्वचा के रंग के साथ मैच करने की कोशिश भी की गयी है। यह दो प्रकार के फैशन का एक फ्यूज़न हैं जिसमें इस साड़ी की पूरी बॉडी को एक गाउन का लुक दिया गया है मगर पल्लू को देखने से यह पता चलता है की यह एक साड़ी है।

6) डेनिम साड़ी  

42 वर्ष की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने डेनिम साड़ी पहन कर यह साबित कर दिया कि उम्र मात्र एक नंबर ही है। यह साड़ी वाइट एलीफैंट द्वारा डिज़ाइन कि हुई है। इस साड़ी के लाल बॉर्डर के साथ बालों में लाल गुलाब इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाता है।

 

7) येलो साड़ी

यह पीली साड़ी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सुपर डांसर के सेट पर पहनी थी जिसे सोनम लूथरा द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इसके लिए उन्होंने सिल्वर हाउस से सिल्वर ज्वेल्लेरी को चुना था। इस साड़ी के बॉर्डर पर बना हुआ फ्लोरल डिज़ाइन इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाता है।

 

चित्र श्रोत : Hindustan times, Fashion Lady, khabarndtv.com, strandofsilk.com, times of india indiatimes.com, Hindustan Times, rediff, pinterest, youtube,