Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड से जुड़े कुछ चौका देने वाले रहस्य

_136_b_Shocking facts

बॉलीवुड ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया है जो रहस्यों से भरी हुई है। हम सभी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और अपने चहेते स्टार्स को फॉलो करते हैं। हमें लगता है की हम बॉलीवुड के बारे में सब कुछ जानते हैं। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हाँ तो आप आज तक गलत थे! क्योंकि बॉलीवुड से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनसे हम सब अनजान हैं।

आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ रोचक बातें-

1) लताजी का गाना पाकिस्तानी स्कूल में

लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत ‘ऐ मालिक तेरे बन्दे हम’ इतनी ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि पाकिस्तान के एक स्कूल ने इसे अपना ‘स्कूल एंथम’ बना लिया।

 

2) श्रीदेवी बनी रजनीकांत की माँ

हम सबकी चहेती कलाकार श्रीदेवी ने सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में एक फिल्म में रजनीकांत की सौतेली माँ का किरदार निभाया था। यह एक तमिल फिल्म थी जिसका नाम था ‘मूंडरू मुदिचु’।

 

3) अगर अमजद खान गब्बर न बनते

फिल्म ‘शोले’ में गब्बर के रोल को हम सबने बहुत पसंद किया पर क्या आप जानते हैं की इस रोल को निभाने वाले अमजद खान को फिल्म से निकाला जा रहा था क्योंकि स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर को इस रोल के लिए उनकी आवाज़ काफी कमजोर लग रही थी! और आज तक हम गब्बर सिंह से डरते हैं !!

 

4) 3 भाषाओँ में बानी मुगलेआज़म

‘मुग़ल-ए-आज़म’ बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रही है जिसे 3 अलग-अलग भाषाओं में 3 बार शूट किया गया। सबसे पहले इस फिल्म को हिंदी में शूट किया गया जो सुपरहिट हुई उसके बाद इसे तमिल में शूट किया गया। तमिल फिल्म फ्लॉप हो गयी जिसकी वजह से तुरंत ही इंग्लिश फिल्म के डबिंग को बंद कर दिया गया।

5) सबसे ज़्यादा ब्रिटिश कलाकार लगान में

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में यूं तो देसी छवि को दर्शाया गया है पर क्या आप जानते हैं की यह बॉलीवुड की अब तक की ऐसी इकलौती फिल्म है जिसमे सबसे ज्यादा ब्रिटिश कलाकारों ने काम किया है।

 

6) ‘कहो ना प्यार है’ गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है क्योंकि इस फिल्म को 1 या 2 नहीं बल्कि कुल 92 अवार्ड्स से नवाज़ा गया है। इस फिल्म को अब तक की सभी फिल्मों की तुलना में सबसे ज्यादा अवार्ड्स मिले हैं।

 

7) अनिल कपूर ठहरे राज कपूर के गराज में

अनिल कपूर ने अब तक बॉलीवुड में 100 से भी ज्यादा सुपरहिट फ़िल्में की हैं लेकिन उनकी ज़िन्दगी हमेशा इतनी शानदार नहीं रही। उन्होंने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है। जब अनिल कपूर पहली बार मुंबई आये थे तो पैसे की किल्लत के वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ राज कपूर के गराज में रुकना पड़ा था।

चित्र श्रोत: Hindustan times, the quint, times of india, pakistantoday, the new york times, indiatimes, pinterest, scroll, glam sham