कामकाजी औरतों के लिए काम और बच्चा एक साथ संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। सारा दिन घर का काम करने के बाद बच्चे भी आपका टाइम चाहते हैं पर अगर आप थकी हुयी हैं तो कैसे उन्हें समय दें?
यह कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपना टाइम अच्छे से इस्तेमाल कर सकती हैं-
1. खुद को दोषी न मानें
अगर आप काम करती हैं तो खुद को दोषी न मानें। आपको भी काम करने का उतना ही अधिकार है जितना आपके पति को। बच्चे की ज़िम्मेदारी भी दोनों की है। काम कीजिये पर इस बात का ध्यान रखिये की घर पर आकर आप अपना सारा वक़्त बच्चों को साथ बिताएं।
2. ज़िम्मेदारी बाँट लें
बच्चों के साथ समय माँ और बाप दोनों को बिताना चाहिए इसलिए ज़िम्मेदारी बाँट लें। जब आपको किचन का काम करना है तो अपने पति से कहें की वह बच्चे के साथ खेले। जब आप फ्री हो जाएं तब आप भी खेल में शामिल हो जाएं।
3. रात को तैयारी कर लें
सबकुछ सुबह नहीं किया जा सकता, इसलिए रात को ही बच्चे के स्कूल बैग और यूनिफार्म को तैयार कर लें। आप इस काम में बच्चे को अपने साथ हाथ बंटाने को कहें। इससे न केवल सुबह की तैयारी हो जाएगी, बल्कि आप बच्चे के साथ कुछ वक़्त भी बिता पाएंगी।
4. वीकेंड फ्री रखें
हर वीकेंड पर बच्चे के लिए कोई दिलचस्प एक्टिविटी प्लान कर लें और इस बात का ध्यान रखें की आप यह ज़रूर करें। आप बच्चे को चिड़ियाघर ले जा सकते हैं, कोई म्यूजियम दिखाने ले जा सकते हैं, बच्चों की कोई अच्छी फिल्म दिखा सकते हैं या उनके दोस्तों के साथ प्ले डेट कर सकते हैं।
5. छुटियों में कहीं बाहर ले कर जाएं
बच्चे को साल में कम से कम दो बार कहीं बाहर घुमाने ले कर जाएं, जहाँ बच्चे आपके साथ पूरा वक़्त बिताएं और खूब मज़े करें। जब बच्चों को आपका पूरा वक़्त मिलता है तोह वह बहुत खुश रहते हैं।
6. बच्चों से बात करने का मौका हाथ से न जाने दें
बच्चों से रोज़ बात करें, उनके दिन के बारे में पूछें। अगर आप कपड़े संभाल रही हैं तो बच्चों को अपने साथ आने को कहें। बच्चों के लिए यह एक खेल की तरह होता है और उन्हें आपके छोटे-छोटे काम करने में बहुत मज़ा आता है। यह सब करते हुए आप बच्चे से बातें करते रहे – उनके दिन के बारे में पूछें और अपने दिन के बारे में बताएं।
7. फ़ोन और टीवी से दूर रहे
अगर आप सच में अपने बच्चे के साथ वक़्त बिताना चाहते हैं तो टीवी और फ़ोन का कम से कम इस्तेमाल करें। टीवी और फ़ोन हमारा वक़्त कब ख़तम कर देते हैं, पता ही नहीं चलता।
बच्चों के साथ रोज़ थोड़ा समय बिताना उनके विकास के लिए बहुत आवश्यक है।
चित्र स्त्रोत: metro parent, masterfile, scrum & Kanban, visitsingapore, connect family, broadacres, promouniverse, atomic spin

