Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

9 खाने की आदतें जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं

हमें यह जाकर आश्चर्य होगा की हम अपने दैनिक जीवन में कई ऐसी चीज़ें खाते हैं जिनसे कैंसर होने का खतरा हो सकता है। हर साल 16% लोगों की मृत्यु कैंसर के वजह से होती है।

कुछ ऐसे टिप्स जो हमें कैंसर से बचाये रखने में सहायक होंगे-

1) खाली पेट में एसिडिक फल न खाएं

खाली पेट में खट्टे फल खाने से पेट में गैस और पथरी होने का खतरा बढ़ता है जो आगे जाकर कैंसर को बुलावा देती हैं।

 

2) ज्यादा गर्म खाने और चाय का सेवन ना करें

क्या आप ज्यादा गर्म खाने या चाय का सेवन करती हैं? अगर ऐसा है तो आपको अपनी इस आदत को बदलना है क्योंकि इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

 

3) डाइट फूड्स से दूर रहें

वेट लॉस करने के लिए हम डाइट फूड्स का इस्तेमाल करते हैं जिनमें कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स पाए जाते हैं। इसलिए ‘डाइट फ्री’ के लेबल वाले खानों का प्रयोग ना करें।

 

4) फलों और सब्जियों को सिर्फ पानी से ना धोएं

बाजार में पाए जाने वाले फलों और सब्जियों में बहुत ज्यादा मात्रा में कीटनाशक दवाइयां मिली होती हैं जो अगर हमारे शरीर में आ जाये तो कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन्हे सिर्फ पानी से धोने की बजाय विनेगर से धोएं या जैविक खेती करें।

 

5) नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल ना करें

नॉन स्टिक बर्तनों में टेफ्लॉन की परत होती है जो कुछ समय बाद निकलने लगती हैं। यह हमारे भोजन में मिलकर हमारे शरीर में आ सकती हैं जो की हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है। नॉन स्टिक बर्तनों की जगह एल्युमीनियम या लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

 

6) डब्बा बंद खानों से दूर रहें

डब्बा बंद खानों में बिस्फ़ेनोल नामक एक केमिकल की परत पायी जाती है जो हमारे खाने में मिल जाती है और यह हमारे मस्तिष्क की सेल्स को क्षति पहुँचाती है।

 

7) ज्यादा न खाएं

ज्यादा खाना खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता बल्कि पेट, गॉलब्लेडर, गले, ब्रेस्ट, अग्राशय, किडनी और अंडाशय में कैंसर होने का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए खाने को छोटे-छोटे मील्स में लें।

 

8) फ्रोज़ेन और कृत्रिम तरीके से बनाए गए पदार्थों का सेवन ना करें

फ्रोज़ेन खानों में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं और कृत्रिम तरीके से उगाये गए खानों में बहुत से ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो की कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। ताज़े खाने खाएं और मशरुम, सोया और टोफू जैसे कृत्रिम तरीके से उगाये गए खानों से दूर रहें।

 

9) ग्रिल्ड मीट न खाएं

ग्रिल्ड मीट खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होते हैं पर इनमे हेटेरोसाइलिक एरोमेटिक अमाइन पाए जाते हैं जो की कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए ग्रिल करने की बजाय मीट को बॉईल या बेक करें।

अगर आप भी इससे जुड़े कुछ टिप्स जानते हैं तो उन्हें हमारे साथ शेयर करें।

चित्र श्रोत: Quora, safebee, truth about abs, small footprint family, franchise india, texila connect, dw, sheknows, walldevil, modern farmer, embracing health, health ambition