Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

किसी आलिशान बंगले से कम नही है रवीना टंडन का घर!

cover raveena

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद भी वो ज्यादातर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में रवीना टंडन और उनके पति अनिल थडानी ने मुंबई में एक घर बनवाया है जिसका नाम रखा है ‘नीलया’। शानदार इंटीरियर वाला यह घर किसी आलिशान बंगले से कम नहीं है।

आइये देखते हैं नीलया की कुछ तस्वीरें जिसे रवीना ने खुद डिज़ाइन किया है।

रवीना की कलाकृति उनके घर के इंटीरियर से झलकती है। उन्हें केरल में बने घर बहुत पसंद हैं इसलिए उन्होंने अपने घर को भी कुछ उसी तरह डिज़ाइन किया है।

 

रवीना को पेंटिंग से काफी लगाव है इसलिए पुरे घर में आपको बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स दिखाई देगी। रवीना के इस आलिशान बंगले को देख कर आप उनकी अद्भुत पसंद का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

 

रवीना हमेशा से अपने घर में फ्यूज़न चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने घर के इंटीरियर को कुछ उसी तरीके से डिज़ाइन किया। पथ्थरों से बनी मूर्तियां और दीवारों की नक्काशी ने इनके घर में चार चाँद लगा दिए हैं।

 

रवीना को हरियाली से बहुत लगाव है, उन्होंने अपने घर को कुछ ऐसे डिज़ाइन करवाया है की खिड़की खोलते ही उन्हें एक प्राकृतिक वातावरण मिले। घर के अंदर पंक्षियों के गाने की आवाज़ आती हैं और आउटडोर में एक छोटा सा मंदिर है जिसे विभ्भिन प्रकार के पत्थरों से सजाया गया है।

 

रवीना के बंगले ‘निलया’ में आपको बहुत सी अनोखी चीज़ें देखने को मिलेंगी जिनमें से ज्यादा चीज़ों को रवीना ने खुद चुना है। इस घर को देखकर रवीना की आर्टिस्टिक कला और क्लासिक च्वॉइस का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

चित्र श्रोत: india goodmhomes